फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two accused of murderous attack arrested

Amethi News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murderous attack arrested
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज के पूरे फाजिल मोड़ के पास सोमवार को अंकित सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्य आरोपी संदीप कुमार सहित अन्य पकड़ से दूर हैं। पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गौरीगंज इंस्पेक्टर ने बांदा-टांडा हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास हमले की साजिश रचने में शामिल पूरे सूबेदार मजरे ऐंधी गांव निवासी मोहम्मद जलील और फायरिंग में शामिल जामों के बरौलिया गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि अंकित सिंह से पुरानी रंजिश के कारण यह हमला किया गया।
विज्ञापन



जांच में सामने आया कि पिछले वर्ष अंकित सिंह और जलील के भतीजे जीशान के बीच विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा गौरीगंज थाने में दर्ज है। उसी रंजिश के चलते जलील ने हमला करने की साजिश रची। एएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और शेष आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे मंशा मजरे गूजरटोला निवासी अंकित सिंह पर सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस संबंध में अंकित के पिता विमलेश सिंह ने कासिमपुर गांव निवासी संदीप कुमार, रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के बिन्नवा गांव निवासी उदय सिंह और चार अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। साथ ही साजिश में गौरीगंज के ऐंधी गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद जलील, दौलतपुर ऐंधी के मोहम्मद वसीम और जायस के तोमड़ का पुरवा गांव निवासी सूरज के नाम दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed