फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Truck driver found unconscious on the highway in suspicious condition, dies

Amethi News: संदिग्ध दशा में हाईवे किनारे बेहोश मिला ट्रक चालक, मौत

Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck driver found unconscious on the highway in suspicious condition, dies
जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे स्थित तेतारपुर मोड़ के पास शनिवार रात ट्रक चालक संदिग्ध रूप से बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिचालक ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का दावा है कि हार्ट अटैक से चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन




बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र शाहगढ़ निवासी नसराम खान (55) परिचालक रामपुर जिले के खजुरिया थानाक्षेत्र के लखीमपुर गांव निवासी आरिफ संग सितारगंज मंडी से धान का ट्रक लोडकर बिहार जा रहा था। रास्ते में जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेतारपुर के पास एक ढाबे पर ट्रक खड़ी कर नसराम खान शौच के लिए खेतों की तरफ गया था।
विज्ञापन



काफी देर तक जब नसराम वापस नहीं आया तो सहयोगी आरिफ तलाश करते हुए मौके पर पहुंचा। खेतों के पास नसराम बेहोश पड़ा था तो उसके नाक व कान से खून निकल रहा था। हड़बड़ाए आरिफ ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए नसराम खान को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed