फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tree felling begins for highway widening

Amethi News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई शुरु

Wed, 08 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tree felling begins for highway widening
अमेठी। प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच–931) के चौड़ीकरण कार्य की दिशा में पहला चरण शुरू हो गया है। वन निगम ने सहजीपुर से मुसाफिरखाना तक सड़क की परिधि में आने वाले पेड़ों की कटाई आरंभ कर दी है। इस कार्य में कुल 13,915 पेड़ हटाए जाने हैं, जिनमें करीब 2,500 फलदार पेड़ भी शामिल हैं।
विज्ञापन



वन निगम ने कटान कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए कई टीमें तैनात की हैं। प्रत्येक टीम अपने निर्धारित क्षेत्र में पेड़ों की पहचान और कटाई का कार्य कर रही है। अनुबंध अधिकारी अमित पांडेय ने बताया कि काम पूरी गति से चल रहा है और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी पेड़ों की कटाई पूरी कर ली जाएगी। पेड़ों की कटाई के बाद समान संख्या में पौधरोपण किया जाएगा ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे।
विज्ञापन




इसके लिए सड़क किनारों और सरकारी भूमि की पहचान की जा रही है। विभाग ने बताया कि जहां-जहां पेड़ों की कटाई की जा रही है, वहां सुरक्षा और सावधानी का ध्यान रखा जा रहा है। कटान कार्य के पूरा होते ही निर्माण एजेंसी को भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी ताकि सड़क का काम तय समय में शुरू हो सके। हाईवे चौड़ीकरण से प्रतापगढ़, गौरीगंज, अमेठी और मुसाफिरखाना के बीच आवागमन और तेज व सुगम होगा। इससे भारी वाहनों को भी सुचारू मार्ग मिलेगा और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे के चौड़ीकरण पूरा होने पर यह मार्ग चिलबिला ओवरब्रिज, बिहारगंज, गड़वारा, बाबूगंज, सहजीपुर, मिश्रौली, अमेठी, तालाखजुरी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगा। हाईवे के दोनों ओर बसे कस्बों को आवागमन और व्यापार में बड़ी राहत मिलेगी।




68.3 किलोमीटर लंबा होगा चौड़ा मार्ग
एनएच-931 का निर्माण कार्य 68.3 किलोमीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। इस पर 900 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। चौड़ीकरण के साथ तीन बाईपास और एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी बनाए जाएंगे, जिससे मार्ग पर जाम की समस्या कम होगी और यातायात सुगम रहेगा।






ठेंगहा और टिकरिया में बनेंगे बाईपास

हाईवे परियोजना के अंतर्गत ठेंगहा गांव में 2.05 किलोमीटर लंबा और गौरीगंज के टिकरिया क्षेत्र में 4.5 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे भारी वाहनों को बाजारों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और स्थानीय यातायात पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed