फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Treatment started in CHC Gauriganj after two years

Amethi News: दो साल बाद सीएचसी गौरीगंज में शुरू हुआ इलाज

Mon, 02 Jan 2023 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Treatment started in CHC Gauriganj after two years
गौरीगंज (अमेठी)। दो सालों से अधिक समय से बंद गौरीगंज सीएचसी का सोमवार से संचालन शुरू हो गया। पहले दिन अधीक्षक, नेत्र तथा दंत सहायक ने अस्पताल पहुंचे 50 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। प्रतिदिन अस्पताल संचालन के लिए रोस्टर में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाते हुए दवा समेत अन्य सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

20 सितंबर 2020 से बंद पड़ी गौरीगंज सीएचसी में सोमवार से मरीजों को उपचार की सुविधा मिलने लगी। पहले दिन अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ, नेत्र सहायक उपमा शुक्ल तथा दंत सहायक डॉ. सीमा सिंह ने ओपीडी सेवा शुरू की। पहले दिन अस्पताल में 50 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ प्रतिदिन ओपीडी करेगें तो सीएचसी में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को डॉ. पीतांबर रजक, सोमवार व गुरुवार को बाल रोग विशेषज्ञ लईकुज्जमा मरीजों का उपचार करेंगे। इसी तरह बुधवार व शनिवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद उपचार के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी संचालित होने के बाद सर्वाधिक सुविधा महिला मरीजों को मिलेगी। मंगलवार व शुक्रवार को डॉ. जरीना खान तो बुधवार व गुरुवार को डॉ. रुचिका सेठ मरीजों का उपचार करेंगी।
हालांकि सीएचसी में हेल्थ एटीएम की सुविधा न होने से जांच के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ा। ओपीडी में एक्स-रे व सीटी स्कैन की आवश्यकता होने पर भी मरीजों को परिसर में ही जांच की सुविधा मिलेगी।

नियमित मिलेगा उपचार
अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम का जल्द शुभारंभ होने के बाद संचालन होगा। मरीज के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टर व कर्मी तैनाती हैं। पहले दिन होने से मरीजों की संख्या कम रहीं लेकिन जल्द ही अस्पताल में मरीज उपचार के लिए पहुंचेंगे। - डॉ. राजीव सौरभ, सीएचसी अधीक्षक गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed