{"_id":"63b06d775e1fe03c3d6c2353","slug":"treatment-of-patients-will-start-again-in-chc-gauriganj-amethi-news-lko6643945130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी गौरीगंज में फिर शुरू होगा मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी गौरीगंज में फिर शुरू होगा मरीजों का उपचार
विज्ञापन
अमेठी। नए साल में एक बार फिर सीएचसी गौरीगंज में मरीजों का उपचार शुरू होगा। जिला अस्पताल बनने के बाद से अब तक सीएचसी का उपयोग सिर्फ सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे के लिए ही हो रहा था। अस्पताल का संचालन सोमवार से दोबारा शुरू हो सके इसके लिए अधीक्षक के बाद चिकित्सकों को भी नामित कर दिया गया है। सीएचसी में उपचार के दौरान मरीजों को परिसर में एक्स-रे व सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी तो हेल्थ एटीएम से मरीजों की विभिन्न प्रकारों की जांच होगी।
मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर में संचालित है। स्थायी भवन में जिला अस्पताल में ओपीडी का संचालन 20 सितंबर 2020 को शुरू हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सटे परिसर में जिला अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद से सीएचसी में मरीजों की ओपीडी बंद हो गई। यहां तैनात सभी चिकित्सकों को जिला अस्पताल से संबद्ध कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सीएचसी परिसर को सिर्फ एक्स-रे व सीटी स्कैन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
शासन से जिला अस्पताल को दवा व वित्तीय कोड अलॉट होने के बाद सीएचसी को दोबारा संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। सीएचसी भवन रास्ते में पड़ने से मरीजों को उपचार में सुविधा मिल सके इसके लिए नए साल में सोमवार (कल) से अस्पताल में उपचार शुरू होगा। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को अस्पताल में ओपीडी करने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
सीएचसी में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को डॉ. पीतांबर रजक, सोमवार व गुरुवार को बाल रोग विशेषज्ञ लईकुज्जमा मरीजों का उपचार करेंगे। इसी तरह बुधवार व शनिवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद उपचार के लिए मौजूद रहेंगे। सीएचसी संचालित होने के बाद सर्वाधिक सुविधा महिला मरीजों को मिलेगी। मंगलवार व शुक्रवार को डॉ. जरीना खान तो बुधवार व गुरुवार को रुचिका सेठ मरीजों का उपचार करेंगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ प्रतिदिन सुबह आठ से दो बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे। अस्पताल में हेल्थ एटीम से मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच होगी। ओपीडी में एक्स-रे व सीसी स्कैन की आवश्यकता होने पर भी मरीजों को परिसर में ही जांच की सुविधा मिलेगी। मरीजों को सुविधा मिल सके इसके लिए फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय समेत अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। अस्पताल में दवाओं की समुचित व्यवस्था करते हुए पंजीकरण काउंटर तैयार किया जा चुका है। सोमवार से अस्पताल संचालित हो इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।