{"_id":"6a986dd52aaee78943018db4","slug":"traveling-to-chitrakoot-will-now-be-easy-amethi-receives-the-gift-of-a-direct-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-174794-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब चित्रकूट जाना होगा आसान, अमेठी को मिली सीधी ट्रेन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब चित्रकूट जाना होगा आसान, अमेठी को मिली सीधी ट्रेन की सौगात
Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन । संवाद
अमेठी सिटी। जिले के यात्रियों के लिए चित्रकूट धाम की यात्रा अब आसान होने जा रही है। चित्रकूट के लिए अब तक सीधी ट्रेन सुविधा नहीं थी। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तार होने से अमेठी, गौरीगंज, कासिमपुर हॉल्ट, जायस और फुरसतगंज के यात्रियों को सीधे चित्रकूट जाने का रेल साधन मिल जाएगा। आठ सितंबर से ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इसके साथ ही कोच की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन ने ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रतापगढ़ से चित्रकूट के लिए सेवा आठ सितंबर से और चित्रकूट से प्रतापगढ़ के लिए सात सितंबर से शुरू होगी। ट्रेन में अब 24 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें दो एसएलआरडी और 22 सामान्य कोच शामिल हैं।
सीधी ट्रेन मिलने से चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को अब दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गौरीगंज के माधोपुर निवासी अभिषेक कुमार ने कहा कि चित्रकूट जाने के लिए अब तक दूसरी ट्रेन या अन्य साधन तलाशना पड़ता था। सीधी ट्रेन मिलने से यात्रा आसान होगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
कटरा लाल निवासी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि चित्रकूट जाने के लिए सीधा रेल साधन मिलने से परिवार के साथ यात्रा करना सुविधाजनक होगा। राजगढ़ निवासी ममता पाल ने कहा कि चित्रकूट के लिए सीधी ट्रेन मिलने से धार्मिक यात्रा की राह आसान होगी। बालीपुर खुर्दवा निवासी कपिल गौतम के अनुसार जिले के कई गांवों के लोगों को चित्रकूट जाना होता है। सीधी ट्रेन मिलने से अब यात्रा के लिए विकल्प बढ़ जाएगा।
-- -- -- -- --
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, चिलबिला जंक्शन, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू, अमेठी, गौरीगंज, कासिमपुर हॉल्ट, जायस, फुरसतगंज, रायबरेली जंक्शन, हरचंदपुर, बछरावां, निगोहां, लखनऊ, मानक नगर, उन्नाव जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, भीमसेन, कठारा रोड, पतारा, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, यमुना साउथ बैंक, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा जंक्शन, अतर्रा और चित्रकूट धाम कर्वी।
-- -- -- -- -- -
आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ
ट्रेन का चित्रकूट तक विस्तार होने से जिले के यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। अमेठी, गौरीगंज, जायस और फुरसतगंज समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। कोच की संख्या दोगुनी होने से अधिक यात्रियों को सफर का अवसर मिलेगा।
-प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक