{"_id":"67e1a8dfa93ce46c7f06e164","slug":"trains-ran-on-changed-routes-passengers-faced-problems-amethi-news-c-96-1-ame1002-137084-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदले रूट से चलीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदले रूट से चलीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी
Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज, अमेठी सहित लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर सुबह से शाम शाम तक सन्नाटा पसरा रहता है। रेल यात्रा करने पहुंचे लोगों को ट्रेनों के निरस्त या मार्ग परिवर्तित होने की जानकारी मिली तो परेशान हो गए। मजबूरी में सड़क मार्ग से लोग गंतव्य को रवाना हुए।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मां बेल्हा देवी जंक्शन प्रतापगढ़ से जंघई के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा करने के लिए इन दिनों सुबह पांच से शाम पांच बजे तक ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। सोमवार को अप व डाउन लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर गौरीगंज, अमेठी प्रतापगढ़ होते हुए संचालित होने के बजाय रायबरेली से ऊंचाहार-फाफामऊ होते हुए संचालित हुई। ऐसे में प्रयागराज के बीच संचालित इकलौती ट्रेन का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी लखनऊ के बजाय रायबरेली तक ही संचालित हुई।
इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, जम्मू तवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया गया। अन्य ट्रेनें देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने ट्रेनों के निरस्त व परिवर्तित होने की सूचना पहले से जारी होने की बात कही। कहा कि यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।