{"_id":"67df0bfa2b341fe466066106","slug":"trains-are-not-able-to-pick-up-speed-even-after-five-days-amethi-news-c-96-1-ame1002-136955-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच दिन बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच दिन बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहीं ट्रेनें
Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात 1.45 बजे हुए रेल हादसे के बाद से बाधित ट्रैक पर आवागमन भले ही 12 घंटे बाद बहाल हो गया, लेकिन पांच दिन बाद भी ट्रेनों को रफ्तार नहीं मिल पाई है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कॉशन पर ट्रेनों का संचालन सुरक्षा का हवाला देते हुए किया जा रहा है।
लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें पांच दिनों बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। ऐसे में ट्रेनों के विलंब से होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि टैक्सेशन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) विभाग की ओर से विद्युतीकृत सेक्शनों में ट्रेनों के संचालन में प्रयुक्त होने वाले विद्युत लोकोमोटिवों के लिए निर्बाध रूप से 25 किलो वोल्ट आपूर्ति व्यवस्था का संचालन और रखरखाव के लिए ओचीई लाइन, पोल बैलेंस आदि का काम अभी पूरी नहीं किया गया है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अफसरों की ओर से जारी 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से संचालन किया जा रहा है। शनिवार तक कॉशन हटाने का कोई आदेश नहीं मिला है।
पौन घंटे का ब्लाॅक लेकर पावर सेक्शन पर किया कार्य
जगदीशपुर (अमेठी)। सोमवार को पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हुई रेल दुर्घटना के बाद शनिवार को भी पौने घंटे का ब्लॉक लेकर अप लाइन में पॉवर मेंटीनेंस का काम पूरा किया गया। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 2.45 से लेकर 15.30 बजे तक अप लाइन में पावर ब्लॉक लेकर मेंटीनेंस का काम किया गया, इस दौरान कोई भी गाड़ी प्रभावित नहीं हुई।