{"_id":"680545dd5e398edfea0200f6","slug":"train-will-be-available-from-amethi-station-for-travelling-to-surat-amethi-news-c-96-1-ame1002-138713-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सूरत की यात्रा के लिए अमेठी स्टेशन से मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सूरत की यात्रा के लिए अमेठी स्टेशन से मिलेगी ट्रेन
Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों को गर्मी के महीने में सूरत व मुंबई की यात्रा करने में आसानी होगी। इसके लिए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसमें आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक सूरत के लिए अमेठी से सीधी ट्रेन नहीं होने से तो मुंबई के लिए संचालित इकलौती ट्रेन में वेटिंग का आंकडा अधिक होने से यात्रा परेशानी भरी साबित हो रही थी।
सूरत व मुंबई में नौकरी व व्यवसाय करने वालों को अक्सर यहां आने-जाने में असुविधा होती है। मुंबई के लिए तो उद्योगनगरी (प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल) है। इस ट्रेन से लोग मुंबई की यात्रा तो कर लेते थे, लेकिन सूरत के लिए सीधे जिले से गुजरने वाले ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं थी। सूरत के साथ मुंबई की यात्रा करने वाले लोगों को लखनऊ या प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़ने को मजबूर होना पड़ता है। लोगाें की परेशानी को देखकर विभाग ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।
स्पेशल ट्रेन 13 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर भदोही, जंघई, प्रतापगढ़ होते हुए शाम 5:46 बजे अमेठी में ठहराव के साथ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रविवार भोर 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 11 जून बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6:50 बजे अमेठी में ठहराव के साथ 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित होने के बाद यात्रियों को सूरत व मुंबई जाने के लिए लखनऊ या प्रयागराज रेलवे स्टेशन की परिक्रमा करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन के साथ ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों पर होगा। ऐसे में जिले के साथ ट्रैक के यात्रियों को सूरत व मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रा में सहूलियत मिलेगी। यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकट की बुकिंग कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
-प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज