फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traffic resumes from Rebha underpass

Amethi News: रेभा अंडरपास से आवागमन शुरू

Mon, 06 Oct 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic resumes from Rebha underpass
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर रेभा गांव के पास बने अंडरपास से आवागमन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के 25 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण करीब एक लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन



अब लोगों को आठ किलोमीटर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा और रेल ट्रैक पार करना भी सुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष से अंडरपास की मांग की जा रही थी। वर्ष 2013 में निर्माण का बोर्ड लगाया गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन



करीब एक वर्ष पहले रेलवे ने नई कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय की, जिसके बाद कार्य तेजी से आगे बढ़ा और अब अंडरपास पूरी तरह से उपयोग में आ गया है। इससे जयरामपुर, रेभा, मनीरामपुर, मंधरपट्टी, महसो, गंगौली, चचकापुर, बिरहिनपुर और रामदयपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण सौरभ मिश्र ने कहा कि अब उन्हें लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। संदीप पांडेय ने बताया कि वर्षों से चली आ रही दिक्कत खत्म हो गई है। सूरज दुबे ने कहा कि पहले ट्रैक पार करते समय हमेशा खतरा बना रहता था, अब पूरी तरह सुरक्षित आवाजाही हो रही है।

नॉर्दर्न रेलवे के आईओडब्ल्यू शिव मूर्ति ने बताया कि बारिश के कारण कुछ समय कार्य प्रभावित रहा था। फिलहाल अंडरपास चालू हो गया है। इसी सप्ताह टिनशेड भी लगाया जाएगा ताकि बरसात में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed