{"_id":"61b7a2c276fec95c286880b3","slug":"tool-kit-distributed-to-craftsman-amethi-news-lko6088015165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पियों को बांटा टूल किट और प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पियों को बांटा टूल किट और प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। अमेठी में कई हस्तनिर्मित उत्पाद हजारों परिवारों की रोजी-रोटी का जरिया बने इसकी कवायद चल रही है। रविवार को थौरी में आयोजित एक दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित करते हुए हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया।
राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा तो न सिर्फ उनके परिवार का पालन पोषण हो सकेगा, बल्कि क्षेत्र भी विकसित व संपन्न बनेगा। टेरोकोटा के हस्तशिल्प मुख्य तौर पर दीया, कुल्हड़, करवा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खिलौने के साथ विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तनों की बाजारों में काफी मांग है। देश के टूरिस्ट पैलेस, धार्मिक स्थलों व प्रदर्शनियों में भागीदारी कर अमेठी का नाम रोशन करें।
एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चाहती हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले। इसके लिए तमाम प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कवायद के तहत थौरी में आयोजित हस्त शिल्पी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले हस्तशिल्पियों में 50 को इलेक्ट्रिक चाक, 50 को सिलाई मशीन किट, तथा 50 को स्टोन कटर किट और प्रमाण पत्र दिया गया।