फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Today 14,27,384 voters will elect their MLA

आज 14,27,384 मतदाता चुनेंगे अपने जनप्रतिनिधि

Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Today 14,27,384 voters will elect their MLA
7 : गौरीगंज : बच्चों के साथ मतदान ड्यूटी करने पहुंचीं महिला मतदान कार्मिक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज(अमेठी)। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदेय स्थलों को साफ-सुथरा करने के अलावा मतदाताओं को मतदाता पर्ची मुहैया कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चार विधानसभा क्षेत्र के 1620 मतदेय स्थलों पर 14,27,384 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की कोशिश में जुटा जिला प्रशासन तैयारियों को पूरी करने में जुटा रहा। कोविड प्रोटोकॉल के बीच मतदान हो इसके लिए बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ कर्मियों को दवाओं की किट दी गई।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तिलोई विधानसभा के 396, जगदीशपुर के 424, गौरीगंज के 404 तथा अमेठी के 396 बूथों पर रविवार को 14,27,384 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार सुबह से ही तहसील स्तरीय कर्मचारी अपने बूथों को साफ-सुथरा कराने व मतदान की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित एसडीएम और तहसीलदार दिन भर बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते रहे। पुलिस की ओर से भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गये हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले को 12 जोन और 110 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा सभी थानों पर दो-दो रिजर्व पुलिस पार्टी व क्यूआरटी मौजूद रहेंगी।
जिले के किसी भी बूथ पर बवाल व विवाद की सूचना के 15 मिनट के भीतर फोर्स पहुंच जाएगी। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए वेबकास्टिंग निगरानी के साथ ही जिला प्रशासन ने अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। बूथों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए कर्मियों को बचाव किट के साथ ही दवा की भी किट दी गई है। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतदाताओं के प्रवेश तथा मास्क व हैंड ग्लब्स प्रयोग करने पर ही मतदान करने की व्यवस्था बनाई गई है।
बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
गौरीगंज (अमेठी)। जवाहर नवोदय विद्यालय से शनिवार को जिले के 1620 बूथ (1548 बूथ के लिए गौरीगंज से तो 72 बूथ के लिए सुल्तानपुर) से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान कार्मिकों को परेशानी न हो इसके लिए विधानसभावार स्टॉल लगाए गए थे। वाहन और ड्यूटी के लिए भी अलग-अलग स्टॉल लगे थे। डीएम, एसपी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी सुबह से ही नवोदय विद्यालय में डटे रहे।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम के पांचवें चरण में शामिल जिले के गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान कार्मिकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पोलिंग पार्टियों के लिए विधानसभावार स्टॉल लगाए गए थे। ड्यूटी के लिए पहुंचने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए भी अलग काउंटर बनाए गए थे।
पुलिस ड्यूटी और वाहन के भी अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। प्रभारी मतदान कार्मिक सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीडीओ तेजभान सिंह, बीएसए अरविंद कुमार पाठक जहां कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे वहीं डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी दिनेश सिंह पूरे परिसर में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। वे परिसर में मौजूद कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, पीडी आशुतोष दुबे, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह तथा एआरटीओ प्रवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम पूरी व्यवस्था को अंजाम देने में जुटे रहे। सैठा मोड़ से नवोदय विद्यालय तक जाम के चलते मतदान कार्मिकों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा।
2017 के चुनाव में मतदान प्रतिशत
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 2017 के विधानसभा निर्वाचन में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 60.02 प्रतिशत, अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 56.41 प्रतिशत, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 53.61 तथा तिलोई में 57.58 प्रतिशत के साथ जिले में कुल 56.91 फीसदी मतदान ही हुआ था।
अव्यवस्थाओं का रहा बोलबाला
जिला प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए किया गया इंतजाम नाकाफी रहा। पूरा दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कड़ी धूप व गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं रही। और न ही पीने के पानी तथा प्रसाधन की। प्यास से परेशान लोग गेट के बाहर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हुए। इसमें ज्यादा परेशानी तो उन महिला कार्मिकों को हुई जो गोद में छोटा बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी के लिए आई थीं। इसके अतिरिक्त अस्थायी प्रसाधन व्यवस्था भी नाकाम साबित हुई।
पूरा दिन जाम से जूझता रहा शहर
27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थीं। भारी संख्या में बड़े व छोटे वाहनों के आने से शहर के सभी मार्गों पर जाम लग गया। जाम इस कदर था कि लोगों का पैदल चल पाना मुश्किल हो गया। इलाकाई पुलिस जिला मुख्यालय की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से फेल रही। अमेठी मार्ग पर एसीसी मोड़, सैंठा तिराहा, अमेठी तिराहा, स्टेशन तिराहा से लेकर नवोदय विद्यालय तक दिन भर जाम लगा रहा। इस दौरान यात्रा करने वाले तमाम यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। वाहनों पर आ रही पुलिस फोर्स व ड्यूटी के लिए आ रहे मतदान कार्मिकों को जाम के चलते काफी दूर तक पैदल चलकर नवोदय विद्यालय जाना पड़ा।
रात में तैयार होंगे विशेष बूथ
आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक/सखी बूथ बनाए गए हैं। चारों विधानसभा में बने एक-एक मतदान पिंक/सखी मतदेय स्थल को सजाया संवारा जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि बूथों को सजाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सभी बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। बूथों पर कोई असुविधा मतदाता व कर्मियों को न हो इसके लिए कर्मचारियों को नामित कर जिम्मेदारी दी गई है।
मतदान के लिए यह 11 विकल्प
चुनाव आयोग की ओर से मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में मतदान करने के लिए 11 विकल्प दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार दुबे ने बताया कि इस बार वोटर पर्ची के साथ पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केंद्र सरकार/पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र, फोटो युक्त बैंक/डाकघर की पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद/विधायक/एमएलसी को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा आधार कार्ड का विकल्प दिया गया है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-
विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - योग - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल
तिलोई - 1,84,933 - 1,66,238 - 25 - 3,51,196 - 396 - 208
जगदीशपुर - 1,99,328 - 1,78,559 - 45 - 3,77,932 - 424 - 235
गौरीगंज - 1,82,466 - 1,67,099 - 35 - 3,49,600 - 404 - 235
अमेठी - 1,83,204 - 1,65,409 - 43 -3,48,656 - 396 - 220
--------------------------------------------------------------------
योग- 7,49,931 - 6,77,305 - 148 - 14,27,384 - 1620 - 898
--------------------------------------------------------------------
आयु वर्ग के हिसाब से विधानसभावार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र - 18-19 - 20-29 - 30-39 - 40-49 - 50-59
तिलोई - 3551 - 69113 - 107307 - 75429 - 49904
जगदीशपुर - 4913 - 69909 - 105781 - 88188 - 55703
गौरीगंज - 3373 - 66863 - 96461 - 82418 - 50680
अमेठी - 3082 - 74840 - 97661 - 79845 - 47637
...............................................................................................................
योग - 14,919 - 2,80,725 - 407210- 325880 - 203924
...............................................................................................................
विधानसभा क्षेत्र - 60-69 - 70-89 - 80-89 - 90-99 - 100 प्लस
तिलोई - 28071 - 12942 - 4077 - 740 - 52
जगदीशपुर - 31244 - 15687 - 4818 - 895 - 108
गौरीगंज - 30582 - 14516 - 3875 - 631 - 201
अमेठी - 28781 - 12662 - 3335 - 554 - 61
..............................................................................................................
योग - 1,18,678 - 55807 - 16303 - 2820 - 422
.............................................................................................................
राजस्व कर्मियों ने बूथों को दिया अंतिम रूप
गौरीगंज। शुक्रवार रात से ही मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। शनिवार दोपहर बाद तक अधिकांश केंद्र पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। कुछ केंद्र जरूर ऐसे थे जिन पर देर शाम तक राजस्व कर्मी तैयारी में लगे रहे।
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाताओं को लाइन में नहीं लगाया जाएगा। मॉडल बूथों के अलावा सामान्य बूथों पर भी उनके लिए तमाम सुविधाएं रहेंगी।
973 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष व शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 973 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। बताया कि तिलोई विधानसभा क्षेत्र के 396 बूथों में से 238, जगदीशपुर के 424 में से 254, गौरीगंज के 404 में से 243 व अमेठी के 396 बूथों में से 238 की वेबकास्टिंग व अन्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी बूथों पर कैमरा स्थापित करने के साथ ही उसके डीवीआर को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। पोलिंग पार्टी के पहुंचने के बाद मतदान समाप्ति तक चिह्नित बूथों के लाइव प्रसारण के साथ इसकी रिकॉर्डेड सीडी आयोग को भेजी जाएगी।
191 वल्नरेबल बूथ पर रहेगा विशेष पहरा
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने मतदान प्रभावित होने वाले 191 बूथों को चिह्नित कर सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया है। तिलोई के 51, जगदीशपुर के 46, गौरीगंज के 42 व अमेठी के 52 बूथ को वल्नरेबल बूथ के रूप में चिह्नित किया है। बूथों पर अर्द्धसैनिक बल लगाने के साथ नियमित निगरानी के लिए 137 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 20 माइक्रो ऑब्जर्वर रिजर्व में हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान के दिन बूथ पर फोर्स के साथ मौजूद रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। चिह्नित मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने या मतदाताओं को प्रलोभित व भयभीत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभावार ईवीएम का विवरण
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार चुनाव के लिए जगदीशपुर में 513 बैलेट यूनिट, 516 कंट्रोल यूनिट व 511 वीवी पैट पर रैंडेमाइजेशन के साथ कैंडीडेट के नाम, फोटो व प्रतीक चिन्ह की सेटिंग की जा चुकी है। इसी तरह जगदीशपुर में 550 बैलेट यूनिट, 550 कंट्रोल यूनिट व 558 वीवीपैट, गौरीगंज में 524 बैलेट यूनिट, 525 कंट्रोल यूनिट तथा 518 वीवी पैट तथा अमेठी में 515 बैलेट यूनिट, 515 कंट्रोल यूनिट तथा 530 वीपी पैट मतदान के लिए तैयार किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 549 बैलेट यूनिट व छह कंट्रोल यूनिट रिजर्व में रखी गई हैं।
जिले में 7239 दिव्यांग मतदाता
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7239 दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांग मतदताओं की संख्या तिलोई विधानसभा में 1869 में 46 ने पोस्टल बैलेट से मतदान कर दिया है तो शेष 1823 बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। जगदीशपुर में 2141 के सापेक्ष 45 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। जबकि 2096 बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। इसी तरह गौरीगंज मेें 1629 में से 15 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है तो 1614 बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। अमेठी में 1600 के सापेक्ष 13 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है जबकि 1587 बूथ पर जाकर मतदान करेंगे।
पहली बार वोट डालेंगे 14,879 मतदाता
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14,879 मतदाता ऐसे हैं जो रविवार को पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या अमेठी में 3082, तिलोई में 3511, गौरीगंज में 3373 व जगदीशपुर में 4913 है।
जिले में हैं 18,491 बुजुर्ग मतदाता
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार तिलोई में 4869 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिनमें से 85 ने पोस्टल बैलेट से मतदान कर दिया है। तो 4784 मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। जगदीशपुर में 5281 बुजुर्गों के सापेक्ष 54 ने पोस्टल बैलेट से तो 5277 बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह गौरीगंज में 4,221 बुजुर्गों में से 68 ने घर से तो 4153 बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अमेठी विधानसभा में 80 आयु वर्ग के ऊपर वाले 4120 बुजुर्गों में से 58 ने पोस्टल बैलेट से तो 4062 बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। इन बुजुर्गों को बूथों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला प्रशासन ने इनके लिए अलग से व्यवस्था की है। सभी बूथों पर इनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी।
उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जा सके इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि ईवीएम से छेड़छाड़ या कियी भी अप्रिय स्थिति में फोर्स उपद्रवियों को सीधे गोली मारेगी।
जिला कंट्रोल रूम के नंबर
डराने धमकाने या किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए मतदाता जिला कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1950 तथा फिक्स फोन नंबर 05368-244188, 244189, 244190 व 244191 के साथ व्हाट्सएप नंबर 9936534636 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डीएम के ट्विटर अकाउंट तथा सी-विजिल एप पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मतदाताओं के साथ अन्य नागरिकों को मिलेगी।

बाहरी जिले से मिल रही पुलिस का विवरण
जिला निरीक्षक/एसआई सशस्त्र सिपाही निशस्त्र सिपाही होमगार्ड
फतेहपुर 69 540 41 00
वाराणसी कमिशनरेट 39 670 450 00
वाराणसी ग्रामीण 66 634 00 00
जालौन 78 654 00 00
मुरादाबाद 86 00 00 00
सीबीसीआईडी 20 00 60 00
चंदौली 00 00 00 450
मथुरा 00 00 00 899
मिर्जापुर 00 00 00 750
सोनभद्र 00 00 00 217
मैनपुरी 00 00 00 80
--------------------------------------------------------------------
योग 358 2498 551 2396
--------------------------------------------------------------------
विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारी
जोनल मजिस्ट्रेट 12
सेक्टर मजिस्ट्रेट 110
माइक्रो ऑब्जर्वर 157
वीडियो कैमरा 567
वेबकॉस्टिंग 973
बीएलओ 1540
कार्मिकों की संख्या 6160
रिजर्व कार्मिक 616
गड़बड़ी की स्थिति में इन नंबरों पर करें शिकायत
अधिकारी मोबाइल नंबर
जिला निर्वाचन अधिकारी 9454418891
पुलिस अधीक्षक 9454400427
उप जिला निर्वाचन अधिकारी 9454418892
अपर पुलिस अधीक्षक 9454401977
प्रेक्षक अमेठी 7052827185
आरओ अमेठी 9454416183
सीओ अमेठी 9454401405
प्रेक्षक गौरीगंज 9648709568
आरओ गौरीगंज 9454416184
सीओ गौरीगंज 9454401876
प्रेक्षक जगदीशपुर 9616431939
आरओ जगदीशपुर 9454416182
सीओ मुसाफिरखाना 9454401877
प्रेक्षक तिलोइ 7617846179
आरओ तिलोई 9454416632
सीओ तिलोई 9454401516
पुलिस प्रेक्षक 7084743262
व्यय प्रेक्षक 9648708647

04 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय परिसर में बूथों पर रवाना होने से पहले सामग्री के साक मौजूद मतदान कार्म?

04 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय परिसर में बूथों पर रवाना होने से पहले सामग्री के साक मौजूद मतदान कार्म?- फोटो : AMETHI

22 : गौरीगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में बने स्टाल पर प्रपत्र लेने उमड़ी कार्मिकों की भीड़। -संवाद

22 : गौरीगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में बने स्टाल पर प्रपत्र लेने उमड़ी कार्मिकों की भीड़। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed