{"_id":"5f5121d28ebc3e534051a829","slug":"tikarmafi-aashram-development-amethi-news-lko538327443","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरमाफी आश्रम के लिए आवंटित हुए 32.39 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरमाफी आश्रम के लिए आवंटित हुए 32.39 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के भादर ब्लॉक के टीकरमाफी में स्थित श्रीमत् परमहंस आश्रम के लिए शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत कार्य के मद से 32.39 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मुख्य अभियंता अयोध्या मंडल को भेजे गए पत्र में इस राशि से आश्रम की 1.180 किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे इंटरलाकिंग/लाइल्स का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में कराने का निर्देश दिया है।
अमेठी के टीकरमाफी में स्थित श्रीमत परमहंस आश्रम क्षेत्र के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। जिले के साथ ही गैर जनपदों के लोगों की आस्था आश्रम से जुड़ी है। हर रोज यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग से आश्रम के लिए पक्की सड़क का निर्माण हुआ है। शासन की स्वीकृति के बाद एक सितंबर को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता यातायात वर्ग की ओर से आश्रम तक जाने के लिए बनी 1.180 किलोमीटर लंबी सड़क किनारे इंटरलाकिंग/टाइल्स लगाने के लिए 32.39 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
बजट आवंटित करने के बाद प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता अयोध्या मंडल को आवंटित बजट के साथ एक पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह कार्य विशेष मरम्मत की श्रेणी का कार्य है। प्रमुख अभियंता ने भेजे गए पत्र में कहा है कि वित्तीय हस्तपुस्तिका भाग पांच व छह में निहित नियमों का पालन कराते हुए इसी वित्तीय वर्ष में आवंटित राशि का व्यय कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।