फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three young women found in guest house

Amethi News: गेस्ट हाउस में मिलीं तीन युवतियां

Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three young women found in guest house
अमेठी के बाईपास के ​स्थित निजी प्रतिष्ठान से निकलती जांच टीम। -संवाद
अमेठी। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर के कई गेस्ट हाउस में संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक गेस्ट हाउस से तीन युवतियां मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लाए। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। एक युवती की उम्र कम प्रतीत होने पर उसके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बाल श्रम विभाग, महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली पुलिस, बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और विशेष किशोर पुलिस इकाई ने बाईपास स्थित रेनबो गेस्ट हाउस तथा उसके बाद वृंदावन होटल में अभिलेखों की जांच की। वृंदावन होटल के रजिस्टर में समय दर्ज करने में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों ने आपत्ति जताई और अभिलेखों का सत्यापन किया।
विज्ञापन



इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन के पास स्थित तिवारी गेस्ट हाउस पहुंची। काफी देर बाद गेट खुलने पर होटल संचालक ने किसी महिला कर्मचारी अथवा महिला के मौजूद होने से इन्कार किया, लेकिन कमरों की तलाशी में अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां मिलीं। इनमें से एक युवती की उम्र कम प्रतीत होने पर उससे पूछताछ की गई। मौके पर उसका आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका।सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि संयुक्त अभियान में मिले सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अभियान शुरू होने से पहले शहर में छापे की सूचना फैलने की चर्चा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ होटलों में जल्दबाजी में कमरे खाली कराए गए और रजिस्टर की प्रविष्टियां दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed