{"_id":"67e055fd5bfcee21270ff904","slug":"three-thieves-arrested-five-bikes-recovered-amethi-news-c-96-1-ame1002-137043-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद
Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेठी सिटी। मोहनगंज के नसरतपुर गांव निवासी इबरार, जनापुर गांव निवासी नागेश प्रताप सिंह और अगौना गांव निवासी सत्यम द्विवेदी को चेतरा बुजुर्ग के पास बाइक की नंबर प्लेट बदलते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास चोरी की पांच बाइकें भी पुलिस ने बरामद की हैं।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बुकवा मजरे चेतरा बुजुर्ग के पास कच्चे बंद पड़े मकान में कुछ लोग बाइक की नंबर प्लेट बदल रहे हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर खंडहरनुमा मकान से पांच बाइकें मिली। तीनों आरोपियों के पास हथौड़ा, रेती, रिंच, डिब्बी, काला पेंट ब्रश बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुल्तानपुर के हलियापुर के जरई कला गांव के रहने वाले प्रभाकर सिंह के साथ मिलकर सुल्तानपुर व अमेठी के अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले मेला और बाजार से बाइक चोरी करते हैं। बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर व चेचिस नंबर खुरचकर कम दामों पर अलग-अलग स्थानों पर लोगों को बेचते हैं।
विज्ञापन
शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि तीनों ने पहली बार बाइक चोरी करने व पकड़े जाने की बात बताई है, लेकिन उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि तीनों का चालान कोर्ट भेजा दिया गया है। बाइक चोरी में साथ देने वाले प्रभाकर की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।