फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three kilometer long jam in Thauri

Amethi News: थौरी में लगा तीन किमी लंबा जाम

Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three kilometer long jam in Thauri
जगदीशपुर के रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज में महाकुंभ से अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। भटकते-भटकते रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आमघाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से इंतजार करना पड़ा। थौरी से रानीगंज पेट्रोल पंप तक तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। एक तरफ जाम से श्रद्धालु परेशान हैं तो वहीं प्रशासन का दावा है कि जिले में आवागमन पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन




तीर्थराज प्रयाग से महाकुंभ में अमृत स्नान करने के बाद अयोध्या धाम स्थित रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को जाम व मार्ग परिवर्तन की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। प्रयागराज संगम महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालु बस, कार व आरक्षित वाहन से निकले हैं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर तो तकरीबन यातायात सामान्य रहा। जाम की स्थिति भी कुछ समय के लिए हुई, लेकिन अन्य मार्गों से जगदीशपुर व बाजारशुकुल इलाके में वाहन से पहुंचे लोगों की यात्रा परेशानी भरी रही।
विज्ञापन



पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-58 टोल प्लाजा पर अयोध्या धाम के लिए भी वाहनों को बाजारशुकुल-हैदरगढ़ मार्ग से गुजारा गया। इसके अतिरिक्त गाेमती नदी स्थित उरेरमऊ व सत्थिन पुल से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। ऐसे में दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आमघाट पुल पर लगा बैरियर बृहस्पतिवार को भी सक्रिय रहा। बैरियर से वाहनों का प्रवेश कभी वर्जित किया जाता तो कभी जाने की छूट दी जाती। ऐसे में बैरियर सक्रिय होने पर परिवर्तित मार्ग से अयोध्या जाने की जानकारी मिलने के बाद भी श्रद्धालुओं ने इंतजार करना ज्यादा उचित समझा। जिला प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार वीडियो पोस्ट कर जिले में आवागमन सामान्य होने का दावा करता रहा। जबकि जमीनी हकीकत सरकारी दावों से अलग नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन इधर से घुमाओ आगे से खुला है अयोध्या का रास्ता
जगदीशपुर। वाहन इधर से घुमाओ, आगे से खुला है अयोध्या का रास्ता, यह वक्तव्य थे स्थानीय पुलिस प्रशासन के जिसे गाड़ी में लगे सेट से बाकायदा एनाउंस कर श्रद्धालुओं को थौरी चौराहे पर बैरंग लौटने के लिए कहा जा रहा था। थके हारे मरता क्या न करता, पत्नी, बच्चों, बुजुर्गों के साथ निजी या फिर आरक्षित वाहनों में सवार देश के विभिन्न प्रदेशों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं को आखिर क्या पता कि यहां से हैदरगढ़ और बाराबंकी की दूरी क्या है।
आखिर यह भी तो नहीं पता था कि सड़क पर लगी बैरिकेडिंग कब हटेगी। सड़क का जाम भी खत्म करना था। आखिर साहब के आदेश का पालन भी करना था, नतीजा सड़क से वाहन वापस होने लगे और सड़क का जाम खत्म। किंतु कुछ देर बाद फिर से सड़क पर उतने ही वाहनों का दबाव फिर से बन गया। यह हाल बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर बना रहा। कभी वाहनों को छोड़ा जाता तो कभी दूसरे रास्ते से घुमाया जाता। किसी तरह से सड़क से जाम को खत्म करना था। लेकिन जाम का आलम यह था कि थौरी चौराहे से अलीनगर तक दो से ढाई किलोमीटर की दूरी में एक लेन जाम थी, तो दूसरी लेन पर भी वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रानीगंज में बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। रोक-रोक कर वाहनों को निकलकर रास्ते के जाम की समस्या को खत्म किया गया। आलम यह था कि थौरी से रानीगंज पेट्रोल पंप तक तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। स्थानीय लोगों के अुनसार रात 12 बजे से रोके गए वाहन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे रवाना हो सके। वहीं आधे घंटे में ही फिर से जाम की नौबत बनने लगी।






लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भी रोके गए वाहन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे अयोध्या धाम जाने वाले मार्ग पर आने वाले सभी वाहनों को रोका जा रहा था, फिर भी दर्शनार्थी अगल -बगल के रास्ते से रास्ता ढूंढते नजर आए। जाम में फंसे श्रद्धालुओं का कहना था कि किसी तरह जगदीशपुर पहुंचे तो अब यहां से भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सभी जगह एक-दूसरी सीमा पर भेजा जा रहा है। बस स्टाप पर खड़े हैं, यह भी नहीं पता कि रास्ता कब खुलेगा, कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है।




मनमाने दामों पर बेचा जा रहा सामान
जगदीशपुर (अमेठी)। अयोध्या धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं के जाम में फंसने से स्थानीय दुकानदार मनमाने दामों पर अपना सामान बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों और खरीदार यात्रियों की मानें तो 50 रुपये किलो बिकने वाले संतरा 100 रुपये में तो अंगूर व अन्य फल भी दोगुने दाम पर बिक रहे हैं। 10 रुपये की चाय 15 रुपये में बिक रही है। इसी तरह आठ रुपये का मिलने वाला समोसा 20 रुपये प्रति पीस में बेचा जा रहा है, इसी तरह यात्रियों के जरूरत के अन्य सामान भी महंगे दामों में बेचे जा रहे हैं।





स्थानीय लोगों ने की श्रद्धालुओं की मदद
अयोध्या धाम मार्ग स्थित थौरी चौराहे पर अगल-बगल के विद्यालयों, आश्रम और ग्राम पंचायत के बने प्रसाधनों की व्यवस्था होने के बाद भी प्रसाधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। सड़क पर लगे जाम के श्रद्धालुओं को प्रशासन ने तहरी की व्यवस्था कर लोगों को वितरित कराई । तो स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लंगर की व्यवस्था कराई तो थौरी में राजेश्वर प्रताप सिंह ने भी श्रद्धालुओं की मदद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed