फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three cows being taken to slaughter recovered

वध को ले जाए जा रहे तीन गोवंश बरामद

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
three cows being taken to slaughter recovered
भादर (अमेठी)। गोवंश लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तब तक गोवंश तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वाहन पर लदे एक गोवंश की मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो गोवंशों को पुलिस ने गोआश्रय केंद्र में संरक्षित करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात रामगंज थाना क्षेत्र के अग्रेसर गांव में अज्ञात लोग पिकअप पर लादकर तीन गोवंश वध के लिए ले जाए जा रहे थे। पिकअप अग्रेसर गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक यूकेलिप्टस पेड़ से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब उधर भागे तब तक चालक और गो तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। थानाध्यक्ष रामगंज तरुण पटेल ने गोवंश समेत पिकअप को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वाहन पर तीन गोवंश मिले, जिसमें एक ही की मौत हो चुकी थी। एसओ ने बताया कि जीवित दोनों गोवंशों को गोआश्रय केंद्र पर संरक्षित करा दिया गया है। कहा कि अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिवहन विभाग से वाहन स्वामी की पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed