{"_id":"6ab18b4ac3f87b37c60c9e06","slug":"three-arrested-with-six-stolen-bikes-amethi-news-c-96-1-ame1002-176234-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरी की छह बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरी की छह बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर थाने में बरामद बाइक के साथ खड़े आरोपी।
अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने रविवार देर रात ओझा का पुरवा बाग से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों में मुंशीगंज के शुकुलडीह निवासी राहुल यादव (27), संग्रामपुर के नया पुरवा निवासी गजाधर वर्मा (32) और गौरीगंज के टिकरिया निवासी आदित्य उर्फ करन (21) शामिल हैं।
सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट खुरच देते थे या फर्जी प्लेट लगा देते थे। बरामद छह बाइकों में एक 18 सितंबर को विशेषरगंज पुलिया संग्रामपुर से चोरी की गई थी।
दूसरी बाइक गौरीगंज क्षेत्र से कई महीने पहले चोरी की थी। अन्य चार बाइकों के संबंध में भी अलग-अलग स्थानों से चोरी की जानकारी सामने आई है। एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।