फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   thousand of cash and jewelry stolen

25 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
thousand of cash and jewelry stolen
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी पॉलीटेक्निक के पीछे महमूदपुर निवासी रिटायर्ड राजस्व कर्मी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव मंगलवार शाम करीब पांच बजे मकान में ताला बंदकर पत्नी को साथ लेकर दवा कराने लखनऊ गए थे। प्रयागराज में पढ़ रहे बेटे शुभम श्रीवास्तव को घर आने के लिए कहा था। साधन नहीं मिलने के बाद वह ट्रेन से रात करीब दो बजे घर पंहुचा तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

उसने अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे 25 हजार रुपये नगद, सोने के दो मंगलसूत्र, दो झुमकी, पांच अंगूठी, एक जोड़ी टप्स, एक- एक चेन व लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती सामान व राशन आदि पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 को दी। शुभम ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में चोरी
स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे हनुमान तिवारी में बने रसोई घर के दरवाजे के ताले को तोड़कर मंगलवार की रात सिलिंडर समेत तमाम सामान चोर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोर गैस सिलिंडर के अलावा चूल्हा, एक बोरी चावल व बर्तन ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed