{"_id":"68bdd39f1f4afcb19805f9d7","slug":"thieves-stole-jewelry-worth-rs-135-lakh-from-the-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-147983-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरों ने घर से उड़ाए 13.5 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरों ने घर से उड़ाए 13.5 लाख के जेवर
Mon, 08 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। पालपुर कस्बे की कॉलोनी में शनिवार रात हाजी मोहम्मद जशीम के मकान में चोरी हो गई। चोरों ने मकान की छत से ऊपरी कमरे का ताला तोड़कर बक्से और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। इस दौरान लगभग 13.5 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए।
मकान मालिक के भाई महताब ने बताया कि जब वह किसी काम से छत पर गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर बिखरे सामान को देखकर उनका पैरों तले जमीन खिसक गई। महताब ने कहा कि घर के अन्य सदस्य 12 रवी उल अव्वल पर आए मेहमानों की मेहमाननवाजी में व्यस्त थे। चोरों ने बगल के मकान की छत पार कर मकान में प्रवेश किया और उसी रास्ते से चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मकान के बाहर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर नाराजगी व्यक्त की और जमा होने का कारण पूछा, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।