{"_id":"67e05aa077438e45ac03d6b4","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-amethi-news-c-96-1-ame1002-136998-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मकान में घुसे चोर, जेवर-नकदी ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मकान में घुसे चोर, जेवर-नकदी ले उड़े
Mon, 24 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवरात व कीमती सामान सहित नकदी भी पार कर दी। रविवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में अफरातफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामगंज की गाजीपुर गांव निवासी सावित्री यादव के मुताबिक शनिवार रात भोजन करने के बाद परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात में मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने पर्स व अटैची में रखे करीब दो लाख कीमत के सोने व चांदी के आभूषण के साथ 1500 रुपये नगद उड़ा लिए।
रविवार सुबह सो कर उठने पर पीड़ित परिवार को मामले की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक को भेज जांच करवाई गई है।नशीला पदार्थ सुंघाने की बात पूरी तरह गलत है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।