फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There will be route diversion near counting place

सुबह पांच बजे से गणना समाप्ति तक रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
There will be route diversion near counting place
गौरीगंज (अमेठी)। मतगणना के दिन 10 मार्च को जिला मुख्यालय की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्जन रूट से जाना होगा। पुलिस विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। डायवर्जन स्थलों पर पुलिस अफसर व फोर्स की तैनाती को अंतिम रूप दे दिया गया है। दस मार्च की सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभाओं की मतगणना टांडा-बांदा हाईवे पर स्थित मुख्यालय के दो कॉलेजों में होगी। इसके लिए उक्त हाईवे को मतगणना स्थल से 200 मीटर पहले दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया जाएगा। सीओ चुनाव सेल गुरुमीत सिंह ने बताया कि गौरीगंज, संग्रामपुर व पीपरपुर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ बॉर्डर से तथा मुंशीगंज व मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर बॉर्डर से, जगदीशपुर व बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर व अयोध्या से, शिवरतनगंज व मोहनगंज थाना क्षेत्र में बाराबंकी व रायबरेली से तो जायस व फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों जैसे-ट्रक, ट्रेलर, टैंकर व डंफर आदि का जिला मुख्यालय की ओर प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को डायवर्जन रूट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सुल्तानपुर की ओर से रायबरेली जाने वाले वाहनों को मुंशीगंज चौराहा से घुमाकर मुसाफिरखाना की ओर भेजा जाएगा। जहां से यह वाहन हाईवे से होकर जगदीशपुर-जायस मोड़ से बाएं मुड़कर गोरियाबाद होते हुए जायस कस्बे से दाहिने रायबरेली की ओर भेजे जाएंगे। रायबरेली की ओर से सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को जायस-जगदीशपुर मोड़ से गोरियाबाद होते हुए तेतारपुर मोड़ से जगदीशपुर होकर सुल्तानपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीगंज की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को गौरीगंज मुसाफिरखाना तिराहे से दाहिने मोड़कर नेता रोड तिराहे से बाएं मुड़कर जामो रोड पर दयालापुर तिराहे से बाएं होकर गांधीनगर तिराहा रायबरेली रोड से निकाला जाएगा। इसी तरह जायस की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को गांधी नगर तिराहे से बाएं मोड़कर दयालापुर तिराहा जामो रोड पर नेता रोड तिराहे से दाहिने होकर मुसाफिरखाना तिराहा गौरीगंज से बाएं मुड़कर सुल्तानपुर की ओर भेजे जाएंगे।
प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को गौरीगंज सब्जी मंडी तिराहे से दाहिने मुड़कर मुसाफिरखाना तिराहे से बाएं मोड़ा जाएगा। यह वाहन भी नेता रोड तिराहे से बाएं मुड़कर जामो रोड पर दयालापुर तिराहा होते हुए गांधीनगर तिराहा पहुंचेंगे। इसी तरह अमेठी की तरफ से आने वाले हल्के वाहन गौरीगंज महिला थाना मोड़ से दाहिने मुड़कर सुल्तानपुर रोड पर निकलेंगे। यहां से बाएं मुड़कर मुसाफिरखाना तिराहे से दाहिने मुड़कर नेता रोड तिराहे से जामो रोड पर दयालापुर तिराहे से बाएं होकर गांधीनगर तिराहा पहुंचेंगे। कहा यदि यदि कोई हल्का वाहन जायस की ओर से आता है और गौरीगंज जाना चाहता है उसे काजीपट्टी तिराहे से दाहिने मोड़कर दुर्गन भवानी मोड़ से बाएं गौरीगंज की ओर मोड़कर निकाला जाएगा। जामो की तरफ से आने वाला वाहनों को कलेक्ट्रेट तिराहे से बाएं मोड़कर चौक होते हुए गौरीगंज कस्बे में निकाला जाएगा।
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में बने पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के वाहन जो मुंशीगंज, अमेठी तथा जामो की ओर से आएंगे उनको (रणंजय इंटर कॉलेज मैदान) पार्किंग द्वितीय, एवं (रणंजय इंटर कॉलेज के बगल खाली मैदान) पार्किंग तृतीय में पार्क कराया जाएगा। जायस की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन लोदी बाबा पुलिया से पहले दाहिने खाली मैदान में पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओवी वैन मनीषी महिला महाविद्यालय के सामने बैरिकेडिंग के पीछे पेट्रोल पंप पर खड़ी होंगी। मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान के पार्किंग नंबर एक व दो में पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह जामो की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान के पार्किंग नंबर तीन में पार्क कराए जाएंगे। अमेठी तथा मुंशीगंज की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन गौरीगंज रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पार्क होंगे।

खाली रहेगी 200 मीटर की परिधि
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि मतगणना संपन्न कराने के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि मतगणना परिसर से 200 मीटर की परिधि पूरी तरह खाली रहेगी। यहां पास वालों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात को देखते हुए रूट डायवर्जन तथा पर्याप्त संख्या में पार्किंग स्थल बना दिए गए हैं। गणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed