{"_id":"60ca38cd8ebc3e3236334f73","slug":"there-will-be-cross-checking-of-facilities-amethi-news-lko5827674118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं की होगी क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं की होगी क्रॉस चेकिंग
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए जिले में संचालित 53 आश्रय केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं की क्रॉस चेकिंग होगी। इसके लिए डीएम ने नोडल अफसर नामित करते हुए 21 जून तक जांच कर विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बरसात के मौसम में निराश्रित पशुओं की देख-रेख व भरण-पोषण को बेहतर बनाने के लिए संचालित गोआश्रय केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं की जांच होगी। इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने जिले में संचालित 53 आश्रय केंद्रों की जांच के लिए 18 नोडल अफसर नामित करते हुए उन्हे जांच के लिए आश्रय केंद्र आवंटित किया है।
डीएम ने सभी अफसरों को पत्र जारी किया है। पत्र में 21 जून तक निर्धारित गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण करने के साथ ही गोवंशों की संख्या, केयर टेकर की संख्या, भूसे की उपलब्धता, टीकाकरण, पानी का प्रबंध, हरे चारे की व्यवस्था, गेट की व्यवस्था, प्रसाधन भवन, तालाब, चारा काटने की मशीन, छांव व साफ-सफाई समेत 19 बिंदुओं का सत्यापन करते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
सीवीओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय गोवंशों को सुरक्षित करने के साथ ही भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अफसर नामित कर जांच की व्यवस्था बनाई गई है।