फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was no clue of the child drowned in the river

Amethi News: नदी में डूबे बालक का नहीं लगा सुराग

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was no clue of the child drowned in the river
मुसाफिरखाना(अमेठी)। नहाने के दौरान गोमती नदी में डूब बालक का चार दिन बाद भी पता नहीं चला। पानी का बहाव तेज होने से नदी में गोताखोरों को परेशानी हो रही है। पुलिस सीमावर्ती थानाक्षेत्र में गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। चार दिन से बालक का पता नहीं चलने से परिजन गमगीन है। परिजन साथ गए बच्चों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का पूरा ध्यान नदी में डूबे बालक की तलाश करना है।क्षेत्र के पूरे बढ़ई गांव में बब्बन यादव का 12 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मंगलवार गांव के कुछ बच्चों के साथ मछली पकड़ने गांव के पास गुजरने वाली गोमती नदी में गया था। इस दौरान नहाते समय सुरेंद्र डूब गया। लगातार गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं लेकिन सुरेंद्र का पता नहीं चला।
विज्ञापन


उधर सुरेंद्र के पिता बब्बन ने साथ गए तीनों बच्चों पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर केस दर्ज कराने की गुहार लगाना शुरू कर दिया है।खबर लिखे जाने तक सुरेंद्र का पता नहीं चल सका। सुरेंद्र अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। मां व पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। छोटी मासूम बहन रूपा भी गमगीन है।
विज्ञापन

गोमती नदी में स्थानीय व बाहरी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बच्चों के बयान से पैर फिसलने से डूबने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बालक को बरामद करना प्राथमिकता में शामिल है। जांच के बाद मिलने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार सिंह, एसएचओ मुसाफिरखाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed