फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is no value of this happiness, these moments will remain on the lips for life.

Amethi News: इस खुशी का कोई मोल नहीं, जीवन भर जुबां पर रहेंगे ये लम्हे

Sun, 16 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is no value of this happiness, these moments will remain on the lips for life.
अमेठी। अंकपत्र में हुए सुधार के बाद शनिवार को शिव प्रताप इंका में उत्सव सा माहौल था। कॉलेज पहुंचे उवैश रजा सहित अन्य सातों मेधावियों को हर किसी ने बधाई दी। मेधावियों का बस सिर्फ इतना ही कहना था कि इस खुशी को कोई मोल नहीं है, जुबां से उसे बयां नहीं किया जा सकता है। हर पल यह लम्हे हमें याद रहेंगे। सुधार के बाद जारी अंक पत्र के आधार पर अब उवैश रजा को 600 में से 568, भावना को 564, श्रेया को 562, अनंतदीप को 548, अर्चिता को 475, हर्ष कुमार को 462 व सर्वेश कुमार को 425 अंक मिले हैं। शनिवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक गिरिजा सिंह, प्रधानाचार्य एनके सिंह, दिग्विजय सिंह ने सातों मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रयास को सराहा।
विज्ञापन




कुछ भी हो हौसला रखें, घबराएं नहीं
11 वीं में अध्ययनरत उवैश रजा का कहना था कि जब परिणाम आया तो पहले हताशा हुई, बाद में शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया। अब जाकर उसका परिणाम आया। स्कूल प्रबंधन ने काफी प्रयास किया। कहा कि वैज्ञानिक बनकर नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

भावना का कहना है कि इस घटना से एक बात की सीख मिलती है कि इंसान को कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। वह कहते हैं कि कभी-कभी कुछ पल भावुक होते हैं। आज खुशी का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतदीप कहते हैं कि यह खुशी का पल है। अब क्या बताएं। श्रेया का कहना है कि सभी का थैंक्यू।



177 देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
22 जुलाई को होने वाली कंपार्टमेंट की परीक्षा में 177 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। राजकीय बालिका इंका को इसके लिए केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर तैयारी की गई है।




अधिकारियों को देंगे जानकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। टाॅपटेन के बाबत अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। अन्य बिंदुओं की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed