फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is mourning in the village due to the death of two cousins

Amethi News: दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम

Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There is mourning in the village due to the death of two cousins
 भादर के खरगीपुर गांव में गमगीन प्रिंस मिश्रा के परिजन। ग्रामीण
भादर (अमेठी)। रामगंज के खरगीपुर निवासी अभिषेक मिश्रा (38) व उनके चचरे भाई प्रिंस मिश्रा (30) की सड़क हादसे में शनिवार रात सोनीपत में मौत हो गई। रविवार रात दोनों शव गांव पहुंचे तो मातमी सन्नाटा पसर गया। सोमवार को प्रयागराज में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन





मृतकों के चाचा जितेंद्र मिश्रा के मुताबिक अभिषेक व प्रिंस चचेरे भाई हैं। हरियाणा की कुंडली ट्रांसपोर्ट कंपनी में वे ट्रक चालक थे। अलग-अलग ट्रक पर कुंडली ट्रांसपोर्ट से माल लोड करके गुरुग्राम के धारूहेड़ा जा रहे थे। रास्ते में सोनीपत के खरखौंदा से गुजरे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर स्थित कुंडली टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ी करके टायर चेक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। शनिवार रात फोन से हादसे की सूचना मिली। रविवार को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया की एक माह पहले दोनों भाई घर आए थे। जुलाई में दोनों धान की रोपाई करवाने घर आने वाले थे।
विज्ञापन







हाल-चाल लेते समय ही आ गई मौत की खबर
जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग 1:15 बजे दोनों भाई अपनी गाड़ी कुंडली टोल प्लाजा के पास खड़ी करके टायर आदि चेक कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक ने पत्नी के पास फोन करके परिजन, बच्चे, गांव सहित खेती बाड़ी का हालचाल ले रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन काल बनकर आ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मोबाइल चालू हालत में कुछ दूर पड़ा था। चलते मोबाइल फोन पर एसआई ने अभिषेक की पत्नी को बताया की सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई है। अभिषेक की पत्नी को यकीन नहीं हो रहा था कि अभी तो बातचीत हुई और अचानक यह कैसी विपदा आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




चला गया परिवार का सहारा

अभिषेक के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घर में वृद्ध माता आशा देवी की जुबान पर सिर्फ एक ही अल्फाज था की बुढ़ापे की लाठी भगवान ने छीन ली। परिवार को सहारा देने वाला बेटा चला गया। पत्नी किरन का रो- रोकर बुरा हाल है। दो बच्चों में 15 वर्षीय बड़ी बेटी परी, छोटा बेटा हर्षित (12) को सहारा देने वाला कोई नहीं है। अब किसके सहारे परिवार रहेगा।




तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रिंस की मौत के बाद बुजुर्ग मां आशा, पिता कृपा शंकर मिश्र व पत्नी उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बच्चों में बड़ी बेटी रोही (10), छोटी बेटी आरोही (8) के चेहरे पर पिता के खोने का गम दिख रहा था। चार वर्षीय बेटा आनंद पिता के शव देख बार-बार उठाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed