फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thengha Karnaipur link road will be dazzling

Amethi News: चकाचक होगा ठेंगहा करनाईपुर संपर्क मार्ग

Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thengha Karnaipur link road will be dazzling
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र का ठेंगहा-करनाईपुर संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। निर्माण के बाद नियमित मरम्मत न होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। अब लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने 40 लाख रुपये से 2100 मीटर लंबे मार्ग की मरम्मत कराने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन



करीब पांच वर्षों से खराब इस मार्ग पर बाइक सवार कई बार फिसल कर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने से बाजार, विद्यालय, अस्पताल और सरकारी कार्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया है। मार्ग ठेंगहा बाजार से करनाईपुर होते हुए तिवारीपुर पुल तक जाता है।
विज्ञापन



धोएं, तिवारीपुर, पहिया, रानीपुर और करनाईपुर गांवों की आबादी इसी सड़क पर निर्भर है। ब्लॉक और तहसील मुख्यालय तक पहुंच का यह प्रमुख रास्ता माना जाता है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और अन्य राहगीर आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग का प्रस्तावित मरम्मत कार्य दो महीने में पूरा कराना है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदार नामित होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुरूप कार्य कराया जाएगा, जिससे लोगों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed