फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The young man refused to bring the procession due to non-receipt of dowry

Amethi News: दहेज न मिलने पर युवक ने बरात लाने से किया इंकार

Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The young man refused to bring the procession due to non-receipt of dowry
गौरीगंज(अमेठी)। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। लड़की के पिता की अनुनय विनय के बाद भी वर पक्ष के लोग बरात लाने को राजी नहीं हुए तो उन्होंने जामो थाने पर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर के गोरखापुर निवासी ज्ञानेंद्र प्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी की शादी जामो थानाक्षेत्र के लोचन तिवारी का पुरवा भटगवां निवासी उमाशंकर तिवारी के पुत्र ज्ञानेंद्र तिवारी के साथ तय हुई थी। 16 मई को तिलक में दो लाख रुपए नकद व 80 हजार रुपये का कपड़ा व सामान दिया गया था। वर पक्ष ने डेढ़ लाख रुपए व बाइक की अतिरिक्त मांग की। ऐसा न करने पर बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि परिवार के साथ वर पक्ष के लोगों से मिलकर विनती भी की। लड़के के भाई जीतू, पिता उमाशंकर, मामा राजेंद्र ओझा ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने व बरात न लाने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed