{"_id":"66d39f361050b7a65500cec4","slug":"the-young-man-injured-in-the-attack-died-amethi-news-c-96-1-lu11005-124659-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा
Sun, 01 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
मकसूद फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। अमेठी के बेनीपुर गांव में हत्या के आरोपियों द्वारा शुक्रवार सुबह अंजाम दी गई खूनी वारदात में घायल एक युवक की शनिवार को लखनऊ में मौत हो गई। जबकि उसके पिता व भाई की हालत गंभीर है। गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अमेठी कोतवाली इलाके के बनीपुर गांव में 10 वर्ष पहले कमाल शाह की बेटी रुबीना बनाे की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में हिस्ट्रीशटर व पूर्व प्रधान हकीमुददीन उर्फ बच्चा सहित कई लोग नामजद थे। हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई थी। लेकिन सुनवाई से पूर्व दबंगों ने वादी पक्ष के लोगों के घर घुस कर हमला कर दिया था। हमले में कमाल शाह, इनके पुत्र मकसूद राना व महमूद राना, पत्नी शायरा बानो गंभीर रूप से जख्मी हो हुए थे।
घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में शनिवार को 20 वर्षीय मकसूद की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन गौरीगंज जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव गांव ले जाया गया। जहां परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में है। शुक्रवार को 14 लोगों को नामजद किया था।
शनिवार को पुलिस ने हकीमुद्दीन उर्फ बच्चा, मासूक, निजामुददीन, निशा अंजुम, शकीला बानो व शबीना को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वेंटीलेटर मिल जाता तो बच सकती थी जान
मारपीट में घायल कमाल शाह, उनके दो बेटों मकसूद राना व महमूद राना व पत्नी शायरा बानो को गौरीगंज जिला अस्पताल से रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देररात हालत नाजुक होने पर कमाल शाह व उनके दोनों बेटों को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। तीनों को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, मकसूद की हालत नाजुक होने से वेंटीलेटर की जरूरत थी। ट्राॅमा सेंटर में वेंटीलेटर नहीं मिल पाया तो उसे मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां भी वेंटीलेटर खाली नहीं मिला। इसी बीच उसकी मौत हो गई। उसके शव को सुबह गौरीगंज लाया गया। यहां पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
अंतिम संस्कार के लिए भाई का हो रहा इंतजार
मकसूद की मौत के बाद उसके शव को गांव ले जाया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली, लेकिन उसके भाई का इंतजार किया जा रहा है। मृतक का बड़ा भाई हसमत राना परिवार सहित दिल्ली में रहता है। घटना की खबर पाकर वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचा। उसने अपने पिता व भाई के इलाज की व्यवस्था देखी। गांव में मकसूद के अंतिम संस्कार के लिए उसका इंतजार किया जा रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस हसमत के संपर्क में है। उसके पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।