{"_id":"671d53e39aad21e45d0d7a29","slug":"the-team-kept-combing-but-the-wild-animal-was-not-found-amethi-news-c-96-1-lu11005-128398-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कॉबिंग करती रही टीम, जंगली जानवर का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कॉबिंग करती रही टीम, जंगली जानवर का नहीं चला पता
Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए जाल लगाती वन विभाग की टीम।
अमेठी सिटी। संग्रामपुर इलाके के टीकरमाफी में शुक्रवार की शाम जंगली जानवर के हमले में मवेशी चराने गए ग्रामीण जयराम प्रजापति की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी पूरे दिन जंगली जानवर की तलाश की, लेकिन खोज नहीं पाई। हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर लगी हुई है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी जयराम प्रजापति (49) शुक्रवार को मवेशी चराने गांव के बाहर गए थे। तभी जंगली जानवर उन्हें जंगल में खींच ले गया था और बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बाद में जयराम की अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर जांच व जंगली जानवर की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों विभागों की संयुक्त टीम शुक्रवार की देर रात तक जंगली जानवर की तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला।
वहीं शनिवार को भी वन विभाग की टीम जाल लेकर दिनभर परेशान रही। बताते हैं कि ग्रामीणों ने एक जंगली जानवर को घेर लिया। जब वन विभाग की टीम मौके पर गई तो वह पकड़ में नहीं आया। डीएफओ रणवीर मिश्रा का कहना है कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगाया जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। उसके बाद हमला करने वाले जानवर का पता चलेगा। मौके पर किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं।