फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The talent of the children is shining due to the efforts of the teacher

Amethi News: शिक्षिका के प्रयास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा

Tue, 25 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The talent of the children is shining due to the efforts of the teacher
अमेठी सिटी। शाहगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरेटेकई तिवारी में तैनात सहायक अध्यापिका सुमिता यादव ने नियमित मेहनत से विद्यालय के वातावरण में सुधार लाने का प्रयास किया है। साधारण परिवेश में पली-बढ़ी सुमिता ने विद्यालय में जिम्मेदारी मिलने पर बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दिया। उन्होंने सीमित संसाधनों में बच्चों को अवसर देने की दिशा में काम किया, जिससे विद्यालय के परिणाम बेहतर हुए।
विज्ञापन



विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय कला, क्राॅफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में नौवां स्थान प्राप्त किया। नया सवेरा कार्यक्रम के फेज वन और फेज टू में यूपीएस पूरेटेकई तिवारी संयुक्त विजेता बना। विद्यालय में शिक्षक संकुल बैठक शांत वातावरण में तय एजेंडा के अनुसार की गई। खेल गतिविधियों में विद्यालय हर वर्ष मंडल स्तर तक प्रतिभाग दर्ज करता है, जिससे बच्चों में रुचि और भागीदारी बढ़ी है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यालय की एक बालिका ने नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी से साइकिल मिलने पर विद्यालय के अन्य बच्चों में भी उत्साह दिखा। ज्ञान-क्रम प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर एक बालिका का चयन हुआ, जिससे शैक्षणिक कार्यों को बल मिला।
विज्ञापन



सुमिता यादव ने लोगों से संवाद कर नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयास से विद्यालय में छात्रों की संख्या 100 से अधिक हो गई। विद्यालय में बागवानी गतिविधि नियमित रूप से संचालित की जाती है। पौधों की देखभाल से बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है। कृषिशाला विषय में फाइल वर्क, पेपर कटिंग, सिलाई-कढ़ाई और कौशल आधारित कार्यों में बच्चों की भागीदारी दर्ज की जा रही है। विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट, चार्ट वर्क और बोलने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुमिता यादव का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई और गतिविधियों में आगे बढ़ाना है। उनका मानना है कि बच्चों को उचित वातावरण और मार्गदर्शन मिलने पर वे अपने स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उनके प्रयास से विद्यालय में पढ़ाई और गतिविधियों दोनों में सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed