{"_id":"684dc53417786f86b803de8a","slug":"the-scorching-sun-and-the-heat-waves-scorched-the-whole-day-amethi-news-c-96-1-ame1008-142535-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने दिनभर झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने दिनभर झुलसाया
Sun, 15 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन दिनों गर्मी चरम पर है। सूरज की आग से दिन तो तप ही रहा है, अब रात भी चैन से कटना मुश्किल हो गई है। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लू के थपेड़ों से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे।
तपती गर्मी और लू के थपेड़ों से शनिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे पारा चढ़ता गया। नौ बजे के बाद हालात यह हो गए कि चिलचिलाती धूप में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जो लोग निकल रहे थे, वह सिर ढ़ककर व बिना गमछा के सड़क पर नहीं चल रहे थे।
सड़क पर चलते समय ऐसा लग रहा था कि मानों आसमान से आग बरस रही हो। चेहरा व त्वचा झुलस रही थी। लू के थपेड़ों से जहां लोगों के हलक सूख जा रहे हैं, वहीं पशु-पक्षी भी से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।