{"_id":"6a25c85d639b422f9101de64","slug":"the-scorching-sun-and-humidity-made-people-miserable-amethi-news-c-96-1-ame1022-167622-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप संग उमस ने लोगों को किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप संग उमस ने लोगों को किया बेहाल
Mon, 08 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज धूप के बीच उमस बढ़ने से रविवार को दोपहर बाजार और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप से बचाव करते दिखे। तमाम कोशिशों के बावजूद दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग छाया की तलाश करते नजर आए।
सुबह हल्के बादल दिखे लेकिन धूप निकलते ही उमस तेजी से बढ़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तल्खी बढ़ती गई। दोपहर तक उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीगंज व अमेठी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में लोग पसीने से तरबतर दिखे। बाहर निकलने वाले लोग छाता, गमछा के सहारे आते-जाते नजर आए।
व्यापारी विकास यादव ने बताया कि दोपहर के समय बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है। राजू पांडेय ने कहा कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसान रमापति पांडेय ने बताया कि उमस और गर्मी से बार-बार गला सूख रहा है। इससे खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।