फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The rain spoiled the appearance of 202 km of roads

Amethi News: बरसात ने बिगाड़ी 202 किमी. सड़कों की सूरत

Mon, 28 Aug 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The rain spoiled the appearance of 202 km of roads
अमेठी। जुलाई व अगस्त माह में हुई बारिश से जिले की 140 सड़कों पर अलग-अलग स्थानों पर जलभराव से गड्ढे हो गए। लोगों को आवागमन में परेशानी व सड़कों के गड्ढा युक्त होने की जानकारी के बाद विभाग ने सर्वे कराया। सर्वे में 202.30 किलोमीटर सड़क पर पैचिंग कार्य की जरूरत का मामला सामने आया। जिसके बाद विभाग ने अनुमानित आगणन तैयार कर शासन से धन की डिमांड की है। धनराशि जारी होते ही सड़कों को मानक के अनुसार गड्ढा मुक्त कर लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।बरसात किसानों के लिए भले ही वरदान साबित हुई हो लेकिन गांव से लेकर शहर तक आम जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गई। इन गड्ढों में जलभराव से हो रही दुर्घटना को विभाग की नींद उड़ा दी है। लगातार मिल रही शिकायत व लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने सर्वे कराया।
विज्ञापन

सर्वे पर एक राज्यमार्ग पर तीन किलोमीटर की दूरी में गड्ढे मिले तो दो जिले को जोड़ने वाले तीन मार्गों पर भी 16.20 किलामीटर दूरी में क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई। सबसे अधिक सड़के ग्रामीण क्षेत्र की क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीण क्षेत्र की 136 सड़कों पर 183.10 किलोमीटर पर अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे हो गए है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाने की कोशिश में जुटा है। लगातार विभाग मौजूद धनराशि से सड़कों की मरम्मत भी करा रहा है।
विज्ञापन

सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो सके व पैचिंग का कार्य किया जाए सके इसके लिए विभाग ने एक करोड़ रुपये का अनुमानित आगणन तैयार शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने व धनराशि जारी होने के बाद विभाग अभियान संचालित कर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार होती मरम्मत
बरसात में सड़कों पर ओवर लोड वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त होती है। क्षतिग्रस्त सड़क की सूचना मिलती है पैचिंग का काम कराया जाता है। निर्माण खंड की ओर से निर्मित 140 सड़कों पर बारिश में जलभराव से हुए गड्ढों की पैचिंग कराने के लिए धन की डिमांड की गई है। बरसात समाप्त होते सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए डमारीकरण का काम किया जाएगा।
रमेश चंद्र एक्सईएन लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed