फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The names of the wife and father of the Congress district president were registered in separate houses.

Amethi News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी व पिता का अलग मकान में दर्ज किया नाम

Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The names of the wife and father of the Congress district president were registered in separate houses.
अमेठी सिटी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी और पिता का नाम अलग मकान में दर्ज कर दिया गया। ड्राॅफ्ट सूची प्रकाशन के बाद इसकी जानकारी हुई तो जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने तिलोई सहित अन्य विधानसभा में मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



तिलोई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 302 पर मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। एक ही परिवार के आठ वोटों को दो अलग-अलग मकान संख्याओं में दर्ज कर दिया गया है, जिससे मतदाता सूची की सटीकता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि बूथ संख्या 302 पर उनके परिवार के आठ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज हैं। इनमें से छह लोग मकान संख्या 210 में क्रमांक 325, 326, 327, 328, 708, और 709 पर दर्ज हैं। वहीं, पत्नी और पिता को मकान संख्या 139 में क्रमांक 602 और 607 पर सूचीबद्ध किया गया है। इस तरह एक ही परिवार के सदस्यों के वोट अलग-अलग मकानों में दर्ज होने से मतदाता सूची में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। उन्होंने त्रुटियों को दूर करने की मांग की है। इसके अलावा जायस से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दयाराम सोनी के परिवार के लोगों के नाम भी गलत फीड किए गए हैं। उनका कहना है कि 2025 की मतदाता सूची हूबहू उतार दी गई। अपडेट जानकारी देने के बाद भी संशोधन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed