{"_id":"63d01eb36483885927330d15","slug":"the-miscreants-beat-the-driver-of-the-school-vehicle-opened-fire-amethi-news-lko6677671121-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदमाशों ने स्कूल वाहन के चालक को पीटा, किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदमाशों ने स्कूल वाहन के चालक को पीटा, किया फायर
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी साइंस कॉलेज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल वाहन के चालक की पिटाई की और उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से हवाई फायर भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
जिला मुख्यालय स्थित असैदापुर में पं. दयाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज संचालित होता है। मंगलवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल वाहन के चालक असैदापुर निवासी अजय कुमार त्रिपाठी बच्चों और दो शिक्षिकाओं को लेकर उन्हें छोडने सराय भागमानी गांव जा रहे थे। रास्ते में राजीव गांधी साइंस कॉलेज के समीप स्थित सांसद स्मृति ईरानी के निर्माणाधीन आवास से कुछ दूर पहले दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वाहन रुकते ही बदमाशों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। चालक ने जब इसका विरोध किया तब उनमें से एक ने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया।
इससे वैन में बैठे बच्चे और शिक्षिकाएं डर गईं। सभी वैन से नीचे उतरकर भागने लगे। इस बीच उक्त लोग वैन चालक का मोबाइल छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।