फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The mercury dropped due to overnight rain

Amethi News: रात की बारिश से पारा लुढ़का

Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to overnight rain
मुसाफिरखाना कस्बा ​स्थित दुकान में हुआ जलभराव। स्रोत: स्थानीय नागरिक
अमेठी सिटी। सोमवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ने से उमस काफी बढ़ गई। दिनभर लोग गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। कभी रिमझिम फुहार तो कभी तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। देर शाम से बादल छाए रहे और आधी रात के बाद तेज बारिश हुई। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा का भी असर तापमान पर पड़ा।
विज्ञापन



मंगलवार को अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में इस बदलाव से वातावरण में नमी बढ़ी और दिनभर उमस बनी रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। धान की रोपाई में तेजी आई है, जबकि पहले से रोपी गई फसल में पौधों की बढ़वार के लिए किसान उर्वरक का छिड़काव कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से बाजार में जलभराव, दुकानों व दफ्तरों में घुसा पानी
मुसाफिरखाना। सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश से नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। मुख्य बाजार की सड़क पर जलभराव होने से कई दुकानों, प्रतिष्ठानों और बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। बीआरसी, इंटर कॉलेज, वन विभाग और तहसील परिसर समेत कई सरकारी कार्यालयों के परिसर भी जलमग्न हो गए। देर रात तक लोग घरों और दुकानों से पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed