{"_id":"680546b6bc1611169a020331","slug":"the-incomplete-alternative-route-became-a-problem-for-the-passersby-amethi-news-c-96-1-ame1002-138740-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अधूरा वैकल्पिक मार्ग बना राहगीरों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अधूरा वैकल्पिक मार्ग बना राहगीरों की मुसीबत
Mon, 21 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के टिकरिया मालती नदी के परिवर्तित मार्ग पर धूल मिट्टी के चलते फिसलकर बाइक से गिरता र
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया मालती नदी पर बने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाए जाने का कार्य तो शुरू हो गया है, लेकिन बदहाल वैकल्पिक मार्ग ने राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कार्यदायी संस्था ने नदी में अस्थायी पुलिया डालकर परिवर्तित मार्ग का अधूरा निर्माण किया था जो कि दूसरे ही दिन से जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।
अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया मालती नदी पर बना पुल काफी पुराना व संकरा हो गया था। एक साथ दो वाहनों का आवागमन पुल पर नहीं हो पाता था। लोगों की मांग पर शासन ने करीब दो करोड़ की लागत से नए पुल के निर्माण की स्वीकृति दी। मार्च से ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते पुल का निर्माण कार्य एक महीने विलंब से शुरू किया गया है।
इसके बावजूद कार्यदायी संस्था ने आधा-अधूरा परिवर्तित मार्ग का निर्माण किया, जो कि अब पुराने पुल के टूटने का कार्य शुरू होने पर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार सुबह से दोपहर तक परिवर्तित मार्ग पर एक भारी ट्रक फंसा रहा, जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाइक सवार राहगीर फिसलकर गिरते नजर आए। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह, पवन सिंह और विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक मार्ग को पूरा किए ही पुराने पुल को तोड़ दिया गया, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राहगीरों में पीयूष मिश्रा और बृजेश मिश्रा ने बताया कि परिवर्तित मार्ग पर गड्ढों और बिखरी मिट्टी के कारण बाइक सवार लगातार फिसल रहे हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं।
ई रिक्शा चालक भी परेशान
ई रिक्शा चालक बालकृष्ण पांडेय और अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग की चढ़ाई अधिक है और सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ई रिक्शा बिना सवारी के भी ऊपर नहीं चढ़ पा रहा है। इससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
खड़ंजा लगाने का दिया गया है निर्देश
अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि परिवर्तित मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। मौके की जांच कर मिट्टी और गिट्टी डालकर मार्ग को सुधारने तथा जल्द से जल्द खड़ंजा लगवाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।