{"_id":"6935d225565a1d2f7e07d9c4","slug":"the-imbalance-in-society-must-be-removed-amethi-news-c-96-1-ame1022-153933-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दूर होना चाहिए समाज में व्याप्त असंतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दूर होना चाहिए समाज में व्याप्त असंतुलन
Mon, 08 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्त्रोत : आयोजक
अमेठी। नर-नारी का संतुलित समन्वय ही मानव जाति के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। समाज में व्याप्त असंतुलन दूर होना चाहिए। ये विचार सुल्तानपुर के बाल चिकित्सक और जिला समन्वयक डॉ. सुधाकर सिंह ने गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में आयोजित नारी जागरण जनपदीय कार्यकर्ता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में आयोजित इस संगोष्ठी में दूरदराज से आईं महिलाएं समाज में विकास की नई आधारशिला रखने के लिए उत्साहित दिखीं। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना ने कहा कि नारी को घर की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर समाज सुधार की मुख्य भूमिका निभानी चाहिए।
जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि प्रगतिशील और शिक्षित नारियों को समाज की बिगड़ी दशा सुधारने में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों को पूर्व डीएचओ डॉ. चंद्रावती सिंह, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह और सरिता सिंह ने गुरुदेव का साहित्य और मंत्रपट्टिका देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने युग निर्माण के गीत प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, घनश्याम सिंह, शशांक शुक्ला, अखिलेश तिवारी, गयाबक्श सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, लाल अशोक सिंह, जया कौशल, कुसुमलता वैश्य, देवसरी सिंह, मालती सिंह, कांति सिंह, मीना सिंह, शकुंतला पांडेय, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे।