फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The hopes of the meritorious will get wings, there will be no problems

Amethi News: मेधावियों की उम्मीदों को लगेंगे पंख, नहीं होगी परेशानी

Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The hopes of the meritorious will get wings, there will be no problems
अमेठी। जूनियर स्तर में शिक्षा ग्रहण कर रहे मेधावियों को इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना से उनकी परेशानी दूर होगी। 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 5 नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा पास करने के बाद 9 से 12 वीं तक की पढ़ाई के दौरान लगातार चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये तक हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, चुनौती ग्रस्त श्रेणी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी से निर्गत आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। यदि कोई आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करता है तो उसे सामान्य श्रेणी का माना जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। पांच नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा में वह छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कक्षा सातवीं की परीक्षा 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो, एससीएसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन के प्राप्त नहीं होंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा नौ से 12वीं तक लगातार चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रति माह यानी कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को दी गई प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी
प्रधानाध्यापकों को प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक बच्चों का आवेदन कराने को कहा गया है। आवेदन के बाद नियमानुसार निर्धारित तिथि पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के आधार पर मेधावियों को चयन होगा। चयनित मेधावियों के खाते में निर्धारित छात्रवृत्ति भेजी जाएगी।
संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed