फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The heat will continue to scorch, no relief expected

Amethi News: अभी झुलसाती रहेगी गर्मी, राहत की उम्मीद नहीं

Tue, 11 Jun 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The heat will continue to scorch, no relief expected
गौरीगंज में धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढककर जाती युवतियां। -संवाद
पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्म हवा व चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सोमवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप ने जहां हाल-बेहाल कर दिया तो वहीं गर्म हवाएं भी शरीर को झुलसाती रहीं। बेतहाशा पड़ रही गर्मी हर किसी के लिए चुनौती बन गई है। आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी तक गर्मी से बेहाल हैं और सभी की निगाह आसमान पर टिकी है। राहत की बारिश को लेकर हर कोई बात करता नजर आ रहा है, लेकिन राहत की उम्मीद अभी नहीं दिख रही है।
जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन बढ़ रहा तापमान व तेज धूप से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे इतनी तेज धूप थी कि बाहर निकलने पर लोगों को पसीना आ रहा था। साथ ही गर्म हवा चल रही थी। हालांकि गर्म हवा की रफ्तार कुछ कम थी। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा तो गर्मी का असर भी बढ़ता गया। हालत यह रही कि कुछ देर के लिए भी राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्म हवा 5.9 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चली और उसने शरीर को झुलसा दिया।
विज्ञापन

लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। बाहर निकले भी गर्मी से बचाव के लिए गमछा, तौलिया, रुमाल आदि से सिर को ढककर बाहर निकलने को मजबूर हुए। उधर, घरों में पंखे व कूलर भी उमस भरी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। शाम छह बजे तक धूप तल्ख रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा तो गांव के गलियारे सूने पड़े रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर दो से शाम चार बजे तक हालात कर्फ्यू सरीखे रहे। यह चार घंटे हर दिन सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे हो रहे हैं। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे। जिससे लोगों का बदन पसीने से तर-बतर होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा व संतुलित और पौष्टिक आहार लें
गर्मी की तल्खी के कारण लू लगने व मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। फिजिशियन डॉ. नीरज वर्मा ने बताया कि तेज धूप से लोगों को बचना चाहिए। संभव हो तो सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में न निकलें। अगर बाहर निकलना पड़े तो सिर ढककर निकलें। चश्मे का प्रयोग करें। पानी साथ में लेकर चलें तथा समय-समय पर पीते रहें। इस समय ताजा, संतुलित और पौष्टिक आहार लें। रात के समय हल्का भोजन करें।पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। पना, लस्सी, छाछ, जूस, नींबू पानी, तरबूज, ककड़ी, खीरा, प्याज का सेवन करें।

घर की छत पर रखें पानी
शिक्षाविद पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोग तो किसी प्रकार से प्यास बुझा लेते हैं लेकिन सबसे अधिक समस्या मवेशियों व चिड़ियों को हो रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि घर के बाहर व छत पर बड़े बर्तन में पानी रखें। समय-समय पर पानी बदलते भी रहें। साधन संपन्न लोगों को चाहिए कि वे सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर ठंडी पानी की बोतल का निशुल्क वितरण करें। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था भी करें जिससे राहगीरों को प्यास बुझाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

सात दिन में पारे का उतार चढ़ाव
तिथि - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
चार जून - 42.5 - 27. 0
पांच जून - 41.0 - 27. 5
छह जून - 37.0 - 22. 0
सात जून - 40.5 - 25. 0
आठ जून - 42.0 - 26. 0
नौ जून - 42.5 - 27. 0
दस जून - 43.0 - 26. 0
वर्जन
अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने व हवा की गति सामान्य से अधिक की संभावना है। अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
-डाॅ. अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमारगंज विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed