फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The devotees took a pledge to stay away from intoxication

Amethi News: श्रद्धालुओं ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प

Fri, 21 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The devotees took a pledge to stay away from intoxication
अमेठी के खेरौना में आयोजित 251 कुंडीय महायज्ञ में यज्ञ करते गायत्री परिवार के लोग। -आयोजक
अमेठी। खेरौना गांव में आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान हवन कुंड के पास मौजूद श्रद्धालुओं ने नशे से दूर रहने और पौधरोपण कर पर्यावरण को संवारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन





हवन-पूजन से पहले शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर ने श्रद्धालुओं को नशा उन्मूलन का संकल्प दिलाते हुए बताया कि नशे की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ सामाजिक बिखराव भी होता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण विरासत में देना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान श्रद्धालुओं के सिर पर हाथ रखकर सद्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन



हवन-पूजन कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसके बाद पूर्णाहुति कराई गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रज्ञा पुत्र नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अमेठी में आयोजित यह यज्ञ धरती पर स्वर्ग के अवतरण का प्रतीक है, जो अमेठी ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए सौभाग्य का विषय है। अमेठी के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि न केवल अमेठी, बल्कि पड़ोसी जिलों के लोग भी यज्ञशाला में पहुंचकर प्रदर्शनी और विविध कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर पूर्व आयकर अधिकारी राजकरन सिंह, डॉ. अजीत सिंह, दिनेश तिवारी, आलोक तिवारी, कमलेश सिंह, सूरज अग्रहरि, सुभाष शुक्ल, महेंद्र मिश्रा, सूबेदार बीपी मिश्र, राकेश सिंह, कैलाश नारायण तिवारी, प्रखर सक्सेना, विनोद तिवारी, मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।









आज होंगे ये कार्यक्रम



यज्ञ स्थल पर शुक्रवार को सुबह छह से सात बजे तक योग, व्यायाम एवं ध्यान साधना कार्यक्रम होंगे। सात से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ होगा। साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक गर्भोत्सव संस्कार, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी व नारी सम्मेलन होगा। शाम पांच से 10 बजे तक 24 हजार वेदीय गायत्री दीप, महायज्ञ एवं व्यसन मुक्ति संस्कार व विशेष संबोधन डाॅ. चिन्मय पंड्या का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed