{"_id":"667dd2f4fdd3d31462073627","slug":"the-dead-body-of-the-young-man-reached-the-village-amethi-news-c-96-1-ame1002-121085-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गांव पहुंचा युवक का शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गांव पहुंचा युवक का शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 28 Jun 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के चंदौकी गांव निवासी युवक की मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक फैक्टरी में लगी आग से झुलसकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा।
मुंशीगंज थाने के चंदौकी निवासी विशाल (22) राजस्थान के अलवर जिले की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार को कंपनी में लगी आग में झुलसने की वजह से विशाल की मौत हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने राजस्थान रवाना हुए।
बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में विशाल का अंतिम संस्कार हुआ। विशाल की मौत के बाद पिता राजकुमार सिंह बेटे का शव देख बेसुध पड़े हैं तो माता मिथिलेश सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हैं। छोटा भाई विकास सिंह व बड़ी बहन तो भाई की मौत से सदमे हैं।