फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The day after the death of her father-in-law, the daughter-in-law also died.

Amethi News: ससुर की मौत के अगले दिन बहू ने भी तोड़ा दम

Wed, 23 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The day after the death of her father-in-law, the daughter-in-law also died.
 मुंशीगंज के धारमीरपुर नौगिरवा गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी/मुंशीगंज । धारमीरपुर नौगिरवा गांव में सोमवार को एक ही घर से ससुर और बहू की अर्थियां उठीं तो गांव शोक में डूब गया। रविवार को बीमारी के चलते राम कुमार विश्वकर्मा (73) की मौत हो गई थी। सोमवार को उनकी बहू पूजा (38) की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राम कुमार लंबे समय से बीमार थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर मुंबई में रह रहे छोटे बेटे सुरेश विश्वकर्मा सोमवार को बहन प्रिया के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान शोकाकुल पूजा अपनी ननद से लिपटकर रो रही थीं। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार पर दुखों का यह तीसरा पहाड़ टूटा है। पूजा के पति संतोष विश्वकर्मा का करीब दस माह पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद पूजा ही बच्चों और ससुर की देखभाल कर रही थीं। अब उनके निधन से बेटे विकास और बेटी शिल्पा के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम, सदमे में परिजन
राम कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच हुई दूसरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छोटे बेटे सुरेश ने पिता को और पुत्र विकास ने मां को मुखाग्नि दी। इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed