फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The condition of two routes will improve, problems will be resolved

Amethi News: सुधरेगी दो मार्गों की सूरत, दूर होगी परेशानी

Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of two routes will improve, problems will be resolved
नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित महिमापुर-गढ़ामाफी संपर्क मार्ग।
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले दो संपर्क मार्गों के दिन जल्द बहुरेंगे। इनकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 1.24 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद दो माह में काम पूरा करवाया जाएगा। निर्माण के बाद पांच साल तक इन मार्गों का नियमित अनुरक्षण भी किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से करीब एक लाख की आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में महिमापुर-गढ़ामाफी और प्राथमिक स्कूल भारी का पुरवा से पिंडारा संपर्क के जर्जर होने पर नवनिर्माण के लिए 1.24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए शासन ने मार्गों के पांच साल तक नियमित अनुरक्षण करने की जिम्मेदारी नामित कार्यदायी संस्था से करवाने की बात कही है। चयनित ठेकेदार को दो महीने में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मई तक ये सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed