फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a young man drowned in the drain was found on the third day

तीसरे दिन मिला ड्रेन में डूबे युवक का शव

Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man drowned in the drain was found on the third day
अमेठी/भेटुआ। कोतवाली क्षेत्र के पिंडोरिया गांव स्थित उज्जैनी ड्रेन में डूबे युवक का शव तीसरे दिन गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। युवक का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर पानी के तल पर स्थित झाड़ में फंसा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मॉटम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के बसुआपुर मजरे सराय खेमा गांव निवासी मोहन कोरी अपने परिवार के साथ अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पिंडोरिया गांव स्थित नीलम ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर मोहन कोरी का 20 वर्षीय पुत्र दीपक अपने साथियों के साथ उज्जैनी ड्रेन में नहाने गया था। नहाते समय दीपक ड्रेन के पानी में अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन

साथ नहा रहे अन्य साथियों ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस फायर कर्मियों एवं गोताखोरों की मदद से बीते दो दिनों से पानी में डूबे लापता दीपक की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह तीसरे दिन गोताखोरों ने दीपक का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर पिंडोरिया महाराजपुर में संचालित अस्थाई केंद्रीय विद्यालय के पीछे ड्रेन पर बने पुल के समीप पानी के तल में किनारे झाड़ में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि दीपक का शव मिल गया है। पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को नियमानुसार प्रशासन की तरफ से मदद धनराशि भी मुहैया करायी जाएगी। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed