{"_id":"6a231edac7782373b40a7a50","slug":"the-body-of-a-soldiers-wife-was-found-hanging-in-her-room-amethi-news-c-96-1-ame1021-167472-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला सैन्यकर्मी की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला सैन्यकर्मी की पत्नी का शव
Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल सीएचसी में प्ररणा की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
बाजारशुकुल। धनेशा पाठक मवैया रहमतगढ़ गांव निवासी सैन्यकर्मी मनोज पाल की पत्नी प्रेरणा पाल (26) का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार प्रेरणा की शादी 13 जुलाई 2024 को हुई थी। उनका पति मनोज पाल प्रयागराज में सेना में तैनात है। प्रेरणा बीएससी की परीक्षा देने के लिए दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहा। आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे सीएचसी बाजारशुकुल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सुबह बहन से हुई थी बात, फिर आई मौत की खबर
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता कृष्ण कुमार पाल, भाई विवेक पाल तथा बहनें दीक्षा और वर्षा मौके पर पहुंचीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई विवेक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे प्रेरणा से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। कुछ घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिलने से परिवार सदमे में है। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद सैन्यकर्मी मनोज पाल अवकाश लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं।