फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The accused of the shootout are out of police custody

Amethi News: पुलिस की पकड़ से दूर गोलीकांड के आरोपी

Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The accused of the shootout are out of police custody
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के इटरौर गांव में मंगलवार देर रात घर के सामने बैठे इरफान की पिटाई व फायरिंग करने के पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से 48 घंटे बाद भी दूर हैं। मामले में शामिल दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



तेज गति से कार गुजरने के कारण धूल उठने का विरोध करने पर इरफान पर मंगलवार रात शादाब, मुजीब, दिलावर, दिलदार, कामरान व रिश्तेदार एजाज और उनके दोस्त शमीम ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। मामले में इरफान के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एजाज व शमीम को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मामले में शामिल शादाब, मुजीब, दिलावर, दिलदार, कामरान पुलिस की पकड़ से अब तक दूर हैं। आरोपियों के मोबाइल बंद करने से पुलिस उनकी लोकेशन खोजने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन



घायल इरफान अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। ग्रामीणों की मानें तो घायल के गले में गोली फंसी हुई थी, जिसके ऑपरेशन करने की तैयारी चल रही है। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





आरोपी की मां की भी बिगड़ी तबीयत
इटरौर गांव में मंगलवार की रात हुए विवाद और गोली कांड में नामजद आरोपी शादाब अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। घटना के बाद पुलिस ने शादाब की मां बहनों और बच्चों को कुछ घंटे तक थाने पर बैठने के बाद घर भेजा था। मामले के बाद सदमे में आई शादाब की मां की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।




एक साल पूर्व मुजीब की पत्नी पर हुआ था हमला
जगदीशपुर के इटरौर गांव में दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो सात मई 2024 को मुजीब की पत्नी संजीदा बानो की मंजू शाह मजार पर नकाबपोश बाइक से हमलावर ने उनकी पिटाई की थी। पुलिस ने संजीदा बानो के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed