फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tehsil wise nomination papers will be submitted in civic elections

Amethi News: निकाय चुनाव में तहसीलवार जमा होंगे नामांकन पत्र

Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tehsil wise nomination papers will be submitted in civic elections
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निर्वाचन की तैयारियां जिले में तेज हो गईं हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिला प्रशासन ने नामांकन कक्ष का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) और नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) में अध्यक्ष व सभासद की 72 सीटें पर 17 अप्रैल से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 16 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट जिले में अधिसूचना जारी करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) राकेश कुमार मिश्र ने बताया की नगरीय निकाय सामान्य में नगर पालिका गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय एसडीएम गौरीगंज कक्ष संख्या-12 से नामांकन पत्र प्राप्त किया जाएगा। सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक से पांच तक न्यायालय चकबंदी अधिकारी गौरीगंज, वार्ड नंबर छह से 15 तक न्यायालय एडीएम (न्यायिक) कक्ष संख्या-7 और वार्ड नं 16 से 25 तक न्यायालय तहसीलदार गौरीगंज कक्ष संख्या-8 से नामांकन पत्र प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका जायस में अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय कक्ष एसडीएम तिलोई व सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक से पांच तक न्यायालय कक्ष तहसीलदार तिलोई, वार्ड नंबर छह से 10 तक न्यायालय नायब तहसीलदार उत्तरी कक्ष, वार्ड नंबर 11 से 15 तक न्यायालय नायब तहसीलदार दक्षिणी कक्ष और वार्ड नंबर 16 से 25 तक तहसील सभागार से नामांकन पत्र प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय कक्ष एसडीएम मुसाफिरखाना और सदस्य पद के लिए न्यायालय कक्ष तहसीलदार मुसाफिरखाना, नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय एसडीएम अमेठी कक्ष व सदस्य पद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार अमेठी कक्ष से नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 17 अप्रैल से निर्धारित कक्ष में नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम नामित आरओ व एआरओ आयोग के निर्देशानुसार पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed