फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager who defecated died by drowning in a pit

Amethi News: शौच गए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत

Mon, 11 Nov 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager who defecated died by drowning in a pit
भादर (अमेठी)। घर से शौच के लिए निकले किशोर के गायब होने के बाद रविवार को उसका शव गांव के पास पानी भरे गड्ढे में मिला। गड्ढे के पास चप्पल मिलने के बाद परिजनों को जानकारी हुई थी। पानी में डूबने से किशोर की मौत होना बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



रामगंज थाना क्षेत्र के विसुनदासपुर मजरे संसारीपुर गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा (15) शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजनों ने फिर से उसकी तलाश शुरू की तो घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित पानी से भरे गड्ढे के पास अनुज की चप्पल पड़ी देखी।
विज्ञापन


चप्पल पहचान कर उसकी पानी से गड्ढे में तलाश की गई, जहां अनुज का शव मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि पिता विश्वदेव विश्वकर्मा ने पानी में डूबकर हुई मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed